फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   15 lakh froud on the name of abroad sending

विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
15 lakh froud on the name of abroad sending
कनाडा भेजने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव काछवा निवासी राजिंद्र ने बताया कि उसकी मुलाकात सुनील कुमार निवासी कुड़क से गांव काछवा में हुई। इस दौरान सुनील ने बताया कि वह विदेश भेजने का काम करता है। वह उसकी बातों में आ गया और अपने बेटे चरण सिंह को कनाडा भेजने के लिए राजी हो गया। इसके लिए उसने 15 लाख रुपये मांगे। 17 जुलाई 2020 को एक लाख रुपये और 21 अगस्त 2020 को 5 लाख रुपये दिए। इसके बाद 25 अगस्त 2020 को 9 लाख रुपये दिए। इस दौरान आरोपी ने फर्जी वीजा मोहर लगवाकर पासपोर्ट वापस कर दिया। बोला कि 5 दिन में टिकट करवा देगा। फिर कोरोना का बहाना बनाकर टालता रहा। जब आरोपी से रुपये वापस मांगे तो मना कर दिया।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed