फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   15 days ultimatum, if dairy construction is not started then plot allotment will be cancelled

Karnal News: 15 दिन का अल्टीमेटम, डेयरी निर्माण शुरू नहीं किया तो प्लॉट का आवंटन होगा रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
15 days ultimatum, if dairy construction is not started then plot allotment will be cancelled
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पिंगली डेयरी कॉम्पलेक्स में प्लॉट लेने के बाद भी निर्माण नहीं करने वालों पर निगम सख्त हो चुका है। नगर निगम ने अंतिम नोटिस दिया है। चेतावनी दी है कि 15 दिन के अंदर अगर निर्माण शुरू नहीं किया तो प्लॉट का आवंटन रद्द कर दिया जाएगा। धरोहर राशि जब्त कर ली जाएगा। प्लॉट को दूसरे व्यक्ति को आवंटित कर दिया जाएगा।
ऐसे 82 प्लॉट धारक हैं। कुछ ने डेयरी कॉम्पलेक्स में निर्माण कार्य शुरू ही नहीं किया है जबकि कुछ ने अधूरा निर्माण किया है। प्लॉट की अभी तक पूरी किस्तें नहीं चुकाई हैं। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि डेयरी प्लॉट धारकों को डेयरी निर्माण का काफी समय दिया जा चुका है। 82 में से 30 प्लॉट ऐसे हैं, जिनमें अभी तक केवल डीपीसी हुई हैं। अंतिम नोटिस दिया है। कार्रवाई तय है। कार्रवाई में नियमानुसार प्लॉट जब्त करने धरोहर राशि भी जब्त कर ली जाएगी। निगम शहर में उनकी डेयरी को सील कर पशुओं को कब्जे में ले लेगा।
विज्ञापन

अब निकलेगा चौथा ड्रॉ
निगमायुक्त ने बताया कि डेयरी कॉम्पलेक्स में मौजूद प्लॉटों की अलॉटमेंट के लिए नगर निगम चौथा ड्राॅ निकालने जा रहा है। प्लॉट धारक डेयरी निर्माण नहीं करेंगे तो उनके प्लॉट को निगम कब्जे में लेकर ड्रॉ के माध्यम से किसी अन्य डेयरी संचालक को आवंटित कर देगा। फिलहाल पिंगली डेयरी कॉम्पलेक्स में 94 प्लॉट बकाया हैं, जिनका ड्रॉ निकाला जाएगा। नगर निगम कार्यालय में करीब 70 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि 5 से 15 पशु तक 250 वर्ग गज प्लॉट, 16 से 26 पशु तक 355 वर्ग गज और 27 से 50 पशु तक होने पर 500 वर्ग गज का प्लॉट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




डेयरी कॉम्पलेक्स 144 प्लॉट आवंटित
पिंगली डेयरी कॉम्पलेक्स में कुल 231 प्लॉट हैं। इनमें से 144 प्लॉट आवंटित हो चुके हैं। 50 डेयरियां शहर से पिंगली कॉम्पलेक्स में स्थानांतरित हो चुकी हैं। 5 डेयरियों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। यह भी जल्द स्थानांतरित होने वाली हैं। 30 प्लॉट की डीपीसी हो चुकी हैं। निगम आयुक्त ने डेयरी कॉम्पलेक्स के लिए चहारदीवारी का निर्माण, गलियों व स्ट्रीट लाइट इत्यादि की मरम्मत के लिए अभियंताओं को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed