फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   15 acar wheat and 73 acar fane burned in fire

आग से 15 एकड़ गेहूं और 73 एकड़ अवशेष जलकर राख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
15 acar wheat and 73 acar fane burned in fire
आगजनी से रविवार को अलग-अलग गांव के किसानों की कुल 15 एकड़ गेहूं की फसल और 73 एकड़ अवशेष जलकर राख हो गए। इससे पहले आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण आग बुझाने के लिए खेतों की तरफ दौड़े और पेड़ की टहनियों व मिट्टी से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन गर्म मौसम और हवा के रुख से आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। इसके बाद सूचना दमकल विभाग को दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि जितनी देर में फायरब्रिगेड पहुंची तब तक उनकी फसल जलकर राख हो चुकी थी। इससे पहले किसानों ने ट्रैक्टर से जुताई करके भी आग को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की। खून पसीने की मेहनत से उपजाई गई फसल बर्बाद होता देख कई किसानों की आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन

आग की पहली घटना माजरा रोड़ान गांव में करीब 11 बजे हुई। यहां गेहूं की फसल में आग लग गई। निसिंग से पहुंची अग्निशमन टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद काबू पाया। आगजनी में किसान सेवा सिंह की चार एकड़, मनोज की दो एकड़, आभा राम की एक, जूंजू की आधा व हरसिंह की एक एकड़ गेहूं जलकर राख हो गई। वहीं किसान उदय सिंह के 10 एकड़, साधुराम के तीन व दीपू के दो एकड़ फाने भी जल गए। दूसरी ओर पक्का खेड़ा गांव में लगी आग से किसान महेंद्र की चार एकड़ गेहूं की फसल जल गई। वहीं प्यौंत निवासी गुरजंट की डेढ़ एकड़ गेहूं व हरजीत सिंह की पौन एकड़ गेहूं जली। किसान जगतार सिंह पक्का खेड़ा के दस एकड़, बलदेव सिंह के 12 एकड़, सूखा सिंह के पांच, साहब सिंह के नौ, सुरेंद्र के चार, रामफल के आठ व मंदीप के तीन एकड़ फाने जले। किसानों के अनुसार उन्हें आगजनी से लाखों का नुकसान हुआ है। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed