फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   14.25 lakhs cheated in the name of sending to Canada

Karnal News: अमेरिका का वर्क परमिट दिलाने के नाम पर 11 लाख हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
14.25 lakhs cheated in the name of sending to Canada
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अमेरिका में वर्क परमिट दिलाने के नाम पर बालाजी कॉलोनी के युवक से 11 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने थाना रामनगर में शिकायत दर्ज कराई है। बालाजी कॉलोनी निवासी बलिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी दोस्ती पारस नामक व्यक्ति से हुई थी। जिसने पानीपत निवासी सुमित से मिलवाया। सुमित ने अमेरिका के वर्क वीजा का खर्च 22 लाख रुपये बताया और किस्तों में भुगतान की बात कही। बलिंद्र ने 20 हजार टोकन मनी देकर शुरुआत की और दस्तावेज सौंप दिए।

इसके बाद सुमित और उसकी पत्नी तनवीर ने मिलकर बलिंद्र से गूगल-पे और नकद के माध्यम से कई बार रकम वसूली। कुल मिलाकर पीड़ित ने 4.03 लाख रुपये ऑनलाइन और करीब 7.50 लाख रुपये नकद दिए। इसके साथ ही 50 हजार रुपये का एक नया फोन भी सुमित को दिया गया। जब वीजा से संबंधित कोई प्रगति नहीं हुई और बलिंद्र ने रुपये मांगे तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और कागजात के दुरुपयोग की चेतावनी दी। शिकायत में आरोपियों पर संगठित रूप से ठगी व कबूतरबाजी का मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed