फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   142 infected including Divisional Commissioner, Omicron in five

मंडलायुक्त समेत 142 संक्रमित, पांच में ओमिक्रॉन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
142 infected including Divisional Commissioner, Omicron in five
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कोरोना के साथ-साथ ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ने लगी है। शुक्रवार को कोरोना के 142 और ओमिक्रॉन के पांच नए केस आए। ओमिक्रॉन के अब तक 12 सक्रिय मरीज और कोरोना के 417 सक्रिय मरीज हो चुके हैं। नए संक्रमितों में मंडल आयुक्त, उनका पीए, सुरक्षा में तैनात एएसआई, सिपाही, ड्राइवर, दो चपरासी व दो कर्मचारी, सेक्टर-13 निवासी एसएमओ, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर सहित पांच, एएनएम, स्टाफ नर्स, 17 विद्यार्थी, एनडीआरआई के डॉक्टर सहित तीन, दयाल सिंह कॉलेज के प्रोफेसर सहित सात, एक साल का बच्चा और पुलिस कर्मचारी शामिल हैं।
इन हालातों को देखते हुए डीसी निशांत कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और प्राइवेट अस्पताल के संचालकों संग बैठक की।
डीसी ने आदेश दिए कि निजी अस्पताल कोविड मरीजों के लिए बेड की संख्या सुनिश्चित करें और उनके लिए अलग से वार्ड बनाएं। अस्पतालों के बाहर रेट सूची लगाएं। नियमों का पालन करते हुए मरीजों से बेड व अन्य संसाधनों की सुनिश्चित फीस ही वसूल करें। अधिक राशि वसूल करने पर अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नई गाइडलाइन के आधार पर होम आइसोलेशन का समय सात दिन रहेगा। आयुष्मान कार्ड होल्डर का उपचार भी सरकारी तय रेट पर किया जाएगा।
विज्ञापन

इन जगहों पर मिले पॉजिटिव मरीज
कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दो, सेक्टर-7 में 12, सेक्टर-13 में 11, मॉडल टाउन में आठ, सेक्टर-6 में पांच, कुंजपुरा में चार, निसिंग में तीन, तरावड़ी में तीन, सुभाष कॉलोनी में दो, कुंजपुरा रोड बाजार दो, बुड़नपुर में दो, दाहा, सदर बाजार में दो, रामनगर में दो, दमनखेड़ी, कुटेल, एलआईसी कॉलोनी, कलंदरी गेट, सुभाष मार्ग, पाल नगर में दो, घरौंडा में चार, संगोही, रणधीर लेन, फुसगढ़ में दो, न्यू प्रेम कॉलोनी, पृथ्वी विहार, सेक्टर-4, आनंद विहार में दो, अल्फा सिटी, होली मोहल्ला, एनडीआरआई में दो, बाल राजपूतान, सीएचडी सिटी में चार, शांति नगर में दो, रमेश नगर, सेक्टर-5 में तीन, गोसाई मोहल्ला, मधुबन, हेमदा, उचानी, सेक्टर-32 में दो, जुंडला गेट में दो, चोचड़ा, प्रेम नगर, सेक्टर-8 में तीन, हांसी रोड, सैनी कॉलोनी, जाणी, बलड़ी, सेक्टर-33, सेक्टर-4, संत नगर, कर्ण विहार, शाहपुर, घीड़, सेक्टर-14, अर्जुन गेट में दो, कोहंड, धोबी मोहल्ला में दो संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह मरीजों ने जीती जंग
शुक्रवार को कोरोना के छह मरीज ठीक हुए हैं। 24 घंटे में 3131 सैंपल लिए गए। अब तक कुल 6452137 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब तक 40513 पॉजिटिव केस आए थे, जिनमें से 39541 मरीज ठीक होकर घर चले गए। अब तक 555 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।

निजी अस्पतालों के लिए ये रेट तय, चस्पा करनी होगी सूची
प्रशासन के आदेशानुसार नॉन एनएबीएच प्रमाणित अस्पतालों में ऑक्सीजन व अन्य सहायक सुविधाओं से युक्त आइसोलेशन बेड के लिए मरीजों से आठ हजार रुपये प्रतिदिन वसूले जा सकते हैं। बिना वेंटिलेटर केयर आईसीयू के लिए 13 हजार रुपये, वेंटिलेटर युक्त आईसीयू के लिए 15 हजार रुपये, एनएबीएच प्रमाणित अस्पतालों में ऑक्सीजन व अन्य सहायक सुविधाओं से युक्त आईसोलेशन बेड के लिए मरीजों से 10 हजार रुपये, बिना वेंटिलेटर केयर आईसीयू के लिए 15 हजार रुपये, वेंटिलेटर युक्त आईसीयू के लिए 18 हजार रुपये प्रतिदिन लिए जा सकते हैं। उक्त दरों में सभी प्रकार के खर्चे शामिल होंगे तथा सभी अस्पतालों को अपने डिस्पले बोर्ड पर रेट सूची अंकित करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed