फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   बिजली की कमी दूर करने को 11 नए सब स्टेशन बनेंगे

बिजली की कमी दूर करने को 11 नए सब स्टेशन बनेंगे

Fri, 19 Apr 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
बिजली की कमी दूर करने को 11 नए सब स्टेशन बनेंगे
करनाल। बिजली निगम ने जिले में बिजली की खपत के साथ-साथ आपूर्ति के लिए नए विद्युत सब स्टेशन स्थापित कराने का निर्णय लिया है। पिछले साल कराए गए सर्वे के आधार पर अगले तीन साल तक की खपत और मांग के आधार पर यह आंकलन किया गया। इसी के बाद 11 नए सब स्टेशन स्थापित कराने की बोर्ड से मंजूरी कराई गई है। इन सब स्टेशनों का निर्माण लोकसभा चुनाव के बाद कराया जाएगा। फिलहाल डीसी तथा अन्य अधिकारियों से जमीन मांगी गई है।
विज्ञापन

विद्युत निगम करनाल के एसई एके अहेजा ने बताया कि जिले में बिजली की किल्लत गर्मी के दिनों में ज्यादा मांग के कारण होती है। इस समस्या का समाधान कराने के लिए शुरुआत में ट्रांसफार्मर का आधुनिकीकरण करा दिया गया था। जिन फीडर पर अधिक लोड था वहां के कुछ कनेक्शन कम लोड वाले फीडरों में बांट दिए गए थे। उसके बावजूद कुछ क्षेत्रों में बिजली की मांग ज्यादा हो रही है। भविष्य में यह मांग और भी बढ़ सकती है। इसीलिए आगामी तीन साल की मांग के अनुसार नए विद्युत सब स्टेशन का प्रस्ताव निगम के आला अफसरों को भेजा गया था। वहां से 11 विद्युत सब स्टेशन स्वीकृत होकर आ गए हैं। जमीन का इंतजाम होने पर पहले फेज में दो शहर के अंदर एनडीआरआई और जाटगेट तथा घरौड़ा व असंध में स्थापित किए जाने हैं। उसके बाद जमीन मिलने पर बारी-बारी से अन्य चिह्नित स्थानों पर बिजली घर स्थापित करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


कई घंटे हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान
करनाल। गर्मी आते ही शहर में बिजली का संकट शुरू होने लगा है। रोजाना सुबह, दोपहर और शाम को करीब एक-एक घंटे के लिए बिजली गुल हो रही है। जिस कारण काम तो प्रभावित हो रहा है, साथ ही पीने के पानी का संकट बढ़ गया है। सुबह बिजली गुल होने के कारण नौकरी पेशा, और स्कूली बच्चों वाले परिवारों का रुटीन गड़बड़ हो गया है। बिजली विभाग के अफसरों से इस बारे में कहा जाता है तो उनका कहना है कि थोड़ी देर के लिए ट्रिपिंग हो जाती है। इस समस्या का जल्दी ही समाधान हो जाएगा। लेकिन सब स्टेशन बनने तक नहीं लगता कि इस समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। वीरवार को शहर के लालपुर, जूडलागेट, बांसोगेट, सेक्टर नौ, 25, 13,19, मुगल कनाल मार्केट, रेलवे रोड मार्केट सहित दर्जन भर स्थानों पर करीब एक घंटे तक बिजली और पानी का संकट बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed