{"_id":"5cb6269bbdec22140e1091d0","slug":"141555441307-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडियों में सुचारू नहीं हो पाई खरीद, अधिकारियों को लिखित में आदेशों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडियों में सुचारू नहीं हो पाई खरीद, अधिकारियों को लिखित में आदेशों का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल/तरावड़ी। जिलेभर की मंडियां गेहूं से अटने लगी हैं। हालांकि, मंत्री के आदेश के बावजूद अभी तक अधिकारियों के पास लिखित में आदेश नहीं पहुंचे हैं और अभी तक खरीद सुचारु नहीं हो सकी है। इससे किसानों के साथ साथ आढ़तियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अधिकारी अब भी ये बहाना बना रहे हैं कि मैनुवली खरीद के लिए उनके पास अभी तक आदेश नहीं आए हैं। उधर, किसानों ने आरोप लगाया है कि अधिकारी नमी का बहाना बनाकर परेशान कर रहे हैं। करनाल समेत जिलेभर की सभी मंडियों के यही हालात हैं।
इधर, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र आर्य दादूपुर ने मंगलवार को तरावड़ी अनाज मंडी का दौरा कर गेहूं खरीद प्रबंधों का जायजा लिया। इस अवसर पर किसान नेता ने किसानों, मजदूरों, आढ़तियों, खाद्य आपूर्ति व विपणन बोर्ड के कर्मचारियों से बात की। राजेन्द्र आर्य ने कहा कि सरकारी अधिकारी गेहूं में नमी की मात्रा 12 प्रतिशत से ज्यादा बताकर किसानों की फसल खरीदने से मना कर रहे है। उन्होंने तरावड़ी अनाज मंडी पहुंचकर किसानों की समस्याएं जानी व खासतौर पर नमी की समस्या पर अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया। मौसम की मार को देखते हुए सरकार खरीदे जाने वाली फसल में नमी की मात्रा का प्रतिशत 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतूशित करें। इस अवसर पर चमेल सिंह कमालपुर, राजेश शर्मा बीबीपुर, बलविन्द्र बुढनपुर, बच्चन सिंह खेड़ी, नरेन्द्र लाठर पड़वाला समेत अन्य किसान मौजूद रहे।