फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   जिले के 11 कॉलेजों में सीआर के लिए 397 विद्यार्थियों ने भरा नामांकन, लड़कियों की भागीदारी 60 प्रतिशत से अधिक

जिले के 11 कॉलेजों में सीआर के लिए 397 विद्यार्थियों ने भरा नामांकन, लड़कियों की भागीदारी 60 प्रतिशत से अधिक

Sat, 13 Oct 2018 12:15 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
जिले के 11 कॉलेजों में सीआर के लिए 397 विद्यार्थियों ने भरा नामांकन, लड़कियों की भागीदारी 60 प्रतिशत से अधिक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। कॉलेेजों में 17 अक्तूबर हो होने वाले छात्र संघ चुनाव को लेकर शुक्रवार को जिले कॉलेजों में 397 विद्यार्थियों ने क्लास रिप्रजेंटेटर के लिए आवेदन दिए। इन आवेदनों में लड़कियों की संख्या 60 प्रतिशत से अधिक है। इस दौरान दयाल सिंह कॉलेज में नामांकन फार्म न मिलने व जमा न करने पर विद्यार्थियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान कॉलेज प्रबंधकों व विद्यार्थियों के बीच बहस हुई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विद्यार्थियों के आवेदन लेकर उन्हें शांत किया। इन 11 कॉलेजों में विद्यार्थियों की बात करें तो करीब 20997 विद्यार्थी हैं। कॉलेज प्रबंधकों को कहना है कि उन्होंने चुनाव को लेकर पुरी तैयारियां कर ली हैं। जिन विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। वह विद्यार्थी 13 अक्तूूबर को वापस ले सकता है, क्योंकि कॉलेज द्वारा शनिवार को आवेदकों की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद 17 अक्तूबर को इन आवेदकों का चुनाव होगा और उनमें से हर कॉलेज में एक प्रेजिडेंट चुना जाएगा।
विज्ञापन

बता दें इस वर्ष सरकार द्वारा 22 साल बाद छात्र संघ चुनाव कराए जा रहे हैं। इस चुनाव में प्रधान, उपप्रधान, सचिव, सह सचिव और पांच सदस्यों का चुनाव होगा। ग्रेजुएट के लिए आयु सीमा 17 से 22 साल और पोस्ट ग्रेजुएट के लिए सीमा 25 साल रखी गई है। प्रचार में प्रत्याशी पांच हजार रुपये से ज्यादा खर्च नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कॉलेजों के बाहर रहा पहरा
कॉलेज में सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल को बनाने के लिए कॉलेज के गेट पर पुलिस का पहरा रहा। कॉलेज के बाहर तीन से चार पुलिस कर्मचारी तैनात रहे, जिनमें महिला पुलिस कर्मी भी शामिल थी। दयाल सिंह कालेज, राजकीय पीजी कालेज समेत जिलेभर के सभी कालेजों के बाहर पुलिस कर्मचारी तैनात रहे। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने आउटर को कालेजों के अंदर नहीं जाने दिया।


जानिय किए कॉलेज में कितने आए आवेदन
कॉलेज का नाम - कुल विद्यार्थी - कुल नामांकन
पंडित चिरंजी लाल शार्मा कॉलेज करनाल - 4500 - 55
राजकिय महिला कॉलेज करनाल - 2550 - 38
दयाल सिंह कॉलेज करनाल - 3800 - 55
डीएवी कॉलेज करनाल - 1800 - 51
डीएवी महिला कॉलेज - 2700 - 38
गुरु नानक खालासा कॉलेज करनाल - 1800 - 25
शहीद उद्यम सिंह महाविद्यालय मटक माजरी इंद्री - 1163 - 33
राजकीय महाविद्यालय घरौंडा - 498 - 4
बाबा फतेहसिंह जी राजकीय महाविद्यालय असंध - 1250 - 34
जीवन चानन महिला महाविद्यालय असंध। - 496 - 16
आर्य कन्या गुरुकुल मोर माजरा। - 440 - 18

धारा 144 लागू : डीसी
कॉलेजों में होने वाले छात्र संघ चुनाव को जिला में शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने के मकसद से जिलाधीश करनाल डॉ. आदित्य दहिया ने, जिला पुलिस अधीक्षक से प्राप्त पत्र के बाद, शुक्रवार को भारतीय दंड प्रक्रिया नियामवली 1973 की धारा 144 लागू कर दी है। जिलाधीश द्वारा पारित आदेशों में कहा गया है कि उपरोक्त चुनाव के दृष्टिगत शरारती अथवा असामाजिक तत्व सरकारी व गैर-सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। अत: धारा 144 के तहत आज 12 अक्तूबर से आगामी 17 अक्तूबर तक करनाल, घरौंडा व इंद्री के सभी कॉलेजों के बाहर भीड़ होने, पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एक स्थान पर एकत्रित होने तथा किसी भी प्रकार के हथियार लेकर चलने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed