फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   भाजपा कार्यकर्ता चुनाव के लिए हर समय तैयार : निर्मला बैरागी

भाजपा कार्यकर्ता चुनाव के लिए हर समय तैयार : निर्मला बैरागी

Fri, 05 Oct 2018 11:54 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता चुनाव के लिए हर समय तैयार : निर्मला बैरागी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला बैरागी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा सभी वर्गों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई हैं। इन सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा का महिला विंग द्वारा बूथ स्तर से प्रदेश स्तर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वे शुक्रवार को कुंजपुरा रोड स्थित रेड कारपेट लॉन में महिला प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक के बाद प्रेस को संबोधित कर रही थी। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा आम आदमी के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं, जिनका लाभ प्रदेश की जनता ले रही है। महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार ने अनेक फैसले लिए हैं, ताकि समाज में महिला अपने अधिकारों की रक्षा कर सके। उन्होंने कहा कि दुर्गा एप महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ी सौगात है। उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि पहले महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न को सरकार में बैठे लोगों द्वारा दबा दिया जाता था जबकि ऐसा कोई दबाव नहीं हैं, उन्हें उजागर किया जाता है। इतना ही नहीं दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाती है और महिला को न्याय भी मिलता है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनाव की तैयारियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि भाजपा ही देश में ऐसी पार्टी है, जिसका कार्यकर्ता हर समय चुनाव के लिए कार्यशील रहता है उन्हें कोई दिक्कत नहीं है कि चुनाव किस समय होने हैं और किस समय नहीं। भाजपा के कार्यकर्ता को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं और न ही उनके सामने विपक्ष की चुनौती है। नगर निकाय मंत्री कविता जैन ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं का सत्ता में अहम योगदान है। सभी पार्टी के सदस्य व पदाधिकारी आने वाले सभी चुनावों के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे यही भाजपा का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा प्रदेश में सक्रियता से काम करेगा ताकि आम जनता को योजनाओं का लाभ मिल सके। इस मौके पर कालका की विधायक ललिता शर्मा, हरियाणा की प्रभारी आशा जायसवाल, प्रदेश महामंत्री मीना चौहान, जिला अध्यक्ष मीना कांबोज, इंद्री मंडल की अध्यक्ष बबली काम्बोज, पूर्व मेयर रेणू बाला गुप्ता, ज्योति सहित प्रदेश महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed