फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   अंडर-17 फुटबॉल में जींद ने सोनीपत को 4-1 से हराया और अंडर-19 साइकिलिंग में करनाल की बेटियां रही आगे

अंडर-17 फुटबॉल में जींद ने सोनीपत को 4-1 से हराया और अंडर-19 साइकिलिंग में करनाल की बेटियां रही आगे

Wed, 19 Sep 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
अंडर-17 फुटबॉल में जींद ने सोनीपत को 4-1 से हराया और अंडर-19  साइकिलिंग में करनाल की बेटियां रही आगे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा राज्य खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को भी विभिन्न खेलों के रोचक मुकाबले हुए। दूसरे दिन फुटबाल, साइकिलिंग और क्रिकेट, बाक्सिंग में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए। जीत के लिए हर खिलाड़ी ने प्रयास किया। जिले में हो रही विभिन्न प्रतियोगिताओं में विभिन्न जिलों से करीब 1800 खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंचे हैं। साइकिलिंग में अंडर-19 आयुवर्ग में करनाल की बेटियां प्रथम रही। जबकि इसी आयुवर्ग में कुरुक्षेत्र के बेटों ने जीत हासिल की। जिला शिक्षा अधिकारी ईश्वर सिंह मान ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को किसी न किसी खेल में रुचि जरूर रखनी चाहिए। खेलों के माध्यम से भी अपना भविष्य संवार सकते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों में करियर की अपार संभावनाएं हैं। इस अवसर पर एईओ परमजीत कौर, प्रिंसिपल संजीव कुमार, महेंद्र सिंह, राममूर्ति, राजेश कुमार, बलविंद्र, रोबिन, सुरेश कुमार, जसमेर सिंह, कुलबीर सिंह, रितू, प्रियंका, ओमकार व नितिन मौजूद रहे।
ये रहे परिणाम-
फुटबाल अंडर-17 लड़के
- जींद ने सोनीपत को 4-1 से हराया।
- महेंद्रगढ़ ने रेवाड़ी को 2-0 से हराया।
...................................
क्रिकेट अंडर-19 लड़के
- फरीदाबाद ने जींद को हराया।
- झज्जर ने रेवाड़ी को हराया।
- राई ने करनाल को हराया।
.......................................
साइकिलिंग
आयुवर्ग प्रथम द्वितीय तृतीय
अंडर-17 लड़के कुरुक्षेत्र झज्जर करनाल
अंडर-17 लड़कियां कुरुक्षेत्र गुरुग्राम झज्जर
अंडर-19 लड़के कुरुक्षेत्र झज्जर भिवानी
अंडर-19 लड़कियां करनाल हिसार गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed