फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   घर घर जाकर 176095 बच्चों को पिलाई जाएगी ओआरएस का घोल

घर घर जाकर 176095 बच्चों को पिलाई जाएगी ओआरएस का घोल

Mon, 03 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
घर घर जाकर 176095 बच्चों को पिलाई जाएगी ओआरएस का घोल
तरावड़ी। जिले के बच्चों को (0-5 वर्ष) डायरिया से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से डायरिया कंट्रोल फोर्टनाइट अभियान की शुरुआत की गई। सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा ने सोमवार को तरावड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों को ड्राप्स पिलाकर इसकी शुरुआत की। यह अभियान 3 जुलाई से लेकर 16 जुलाई तक चलेगा और इस अभियान के तहत 176095 बच्चों को एएनएम की ओर से घर-घर जाकर ओआरएस के पैकेट और जिंक की गोलियां वितरित करेंगी। सीएमओ डॉ. योगेश ने बताया कि देश में साल में 1.2 लाख बच्चों की मृत्यु डायरिया के कारण हो जाती है। इस दौरान योगेश शर्मा ने बताया कि डायरिया का एक कारण हाथों की साफ-सफाई न रखना भी होता है। ऐसे में स्कूलों में भी अभियान चलाकर बच्चों को हाथो की साफ-सफाई के बारे में प्रेरित किया जाएगा। इस मौके पर तरावड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एसएमओ डॉ. कृष्णकांत एवं डॉ. अंजू, डॉ. नीलम, डॉ. अनू व डॉ. नीरज समेत कई चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed