{"_id":"5944194d4f1c1b6b3e8b46fb","slug":"141497635149-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 से 23 तक मनाया जाएगा बाढ़ सुरक्षा सप्ताह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 से 23 तक मनाया जाएगा बाढ़ सुरक्षा सप्ताह
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार राज्य में आपदा प्रबंधन क्षमता को मजबूती प्रदान करने के दृष्टिगत जिले में आगामी 19 जून से 23 जून तक बाढ़ सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत बाढ़ संभावित क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटकों व सेमिनार के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। यह जानकारी डीसी मंदीप सिंह बराड़ ने दी।
उन्होंने बताया कि बाढ़ सुरक्षा सप्ताह के तहत बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा, बाढ़ के दौरान प्राथमिक उपचार और बाढ़ के बाद फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम संबंधी विषय पर नुक्कड़-नाटक और सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 19 जून को सुबह 10 बजे खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय घरौंडा के सभागार में, 19 जून को ही दोपहर एक बजे अराईपूरा गांव में, 20 जून को सुबह 10 बजे कुंजपुरा मंडी में, 20 जून को ही दोपहर एक बजे करनाल स्थित कर्णताल पार्क में, 21 जून को सुबह 10 बजे करनाल खंड के गांव शेरगढ़ टापू में, 21 जून को ही दोपहर एक बजे नगला मेघा चौक में, 22 जून को सुबह 10 बजे खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय इंद्री के सभागार में, 22 जून को ही दोपहर एक बजे इंद्री खंड के गांव बयाना अनाज मंडी में तथा 23 जून को सुबह 10 बजे इंद्री खंड के गांव चौगामा में, 23 जून को ही दोपहर एक बजे इंद्री खंड के गांव चंद्राव में बाढ़ सुरक्षा सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें आपदा प्रबंधन शोध अधिकार, रेडक्रॉस सोसायटी के प्रतिनिधि, गांव के सरपंच, पंच, ग्राम सचिव, पटवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा गांव वासी शामिल होंगे।