{"_id":"68e56f23d99057dbe4065f3e","slug":"14-players-from-karnal-won-14-medals-in-badminton-karnal-news-c-18-knl1008-754410-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: करनाल के 14 खिलाड़ियों ने बैडमिंटन में जीते 14 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: करनाल के 14 खिलाड़ियों ने बैडमिंटन में जीते 14 पदक
Wed, 08 Oct 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मेरठ में आयोजित सम्मिलित आयु वर्ग की ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में जिले के 14 खिलाड़ियों ने पदक जीते। टूर्नामेंट का आयोजन मेरठ के शटलर एरिना में 5 अक्तूबर को हुआ था।
प्रतियोगिता में श्रेणी ए में 50 व 60 प्लस आयु वर्ग और न्यूनतम आयु 20 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने भाग लिया। 50 प्लस आयु वर्ग में सुमित खैंची और मृत्यृंजय सिंह की जोड़ी प्रथम रही। 60 प्लस आयु वर्ग में मनीष कल्याण और सुमित खैंची की जोड़ी प्रथम रही। 70 प्लस आयु वर्ग मुकाबले में संदीप कल्याण और मृत्युंजय पहले और सुमित खैंची और भूपिंदर बड़क की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही। पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता और अर्जुन अवार्डी नितेश कुमार के पिता विजेंद्र सिंह व बी24 बैडमिंटन अकादमी के संचालक नरेंद्र मुख्य अतिथि रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम
- 90 प्लस आयु वर्ग में सम्मिलित डबल्स मुकाबले में गौरव मुंजाल और मास्टर राजेश कुमार दूसरे स्थान पर रहे।
- 110 प्लस आयु वर्ग में मास्टर राजेश कुमार व प्रमोद पहले और नरेंद्र कुकरेजा व लोकेश दूसरे स्थान पर रहे।
- 120 प्लस आयु वर्ग के सम्मिलित मुकाबले में नरेंद्र कुकरेजा व प्रमोद कुमार प्रथम रहे।
- 130 प्लस आयु वर्ग के मुख्य मुकाबले में भी नरेंद्र कुकरेजा और प्रमोद कुमार की जोड़ी प्रथम रही।