{"_id":"680aa521e850637dc50d45be","slug":"14-lakh-rupees-cheated-in-the-name-of-sending-to-canada-karnal-news-c-18-knl1008-630975-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कनाडा भेजने के नाम पर 14 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कनाडा भेजने के नाम पर 14 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। एक व्यापारी से कनाडा भेजने के नाम पर 14 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने महिला बैंक कर्मचारी और उसके कथित पति पर धोखाधड़ी और ठगी का आरोप लगाते हुए घरौंडा थाने में शिकायत दी है जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित विक्रम रोहिला निवासी सेक्टर-18 हुडा, पानीपत ने बताया कि मार्च 2024 में उसकी मुलाकात एचडीएफसी बैंक की एक कर्मचारी एकता तिवारी से हुई थी। जो खुद को रीजनल मैनेजर बताती थी। एकता तिवारी कई बार विक्रम की बरसत रोड स्थित जोया होम फैक्टरी में आई और अपने पति रंजीत चौहान से मिलवाया, जो खुद को कनाडा पीआर धारक बताता था और विदेश भेजने का कार्य करता था।
विक्रम ने बताया कि जून 2024 में रंजीत ने कनाडा का पीआर दिलवाने के लिए 35 लाख की डील की जिसे तीन किस्तों में देना था। हालांकि लिखित देने से इन्कार किया, पर व्हाट्सएप चैट में सारी बातचीत दर्ज है। विक्रम ने जून में छह लाख का चेक और फिर सितंबर में आठ लाख की आरटीजीएस ट्रांसफर की। 14 लाख रुपये एकता तिवारी के खाते में जमा कराए।
विज्ञापन
जब महीनों तक वीजा प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तब विक्रम ने रुपये वापस मांगे। दोनों आरोपियों ने चेक से भुगतान का वादा किया और चार-चार लाख के दो चेक भेजे, लेकिन जनवरी 2025 में जब चेक जमा किए गए तो उनकी पेमेंट रोक दी गई। बाद में पीड़ित के खिलाफ लीगल नोटिस भेज दिया गया। विक्रम रोहिला ने आरोप लगाया कि दोनों अब कनाडा भागने की फिराक में हैं।