फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   सर्जिकल स्ट्राइक दिवस हमारे देश के लिए गौरव, सैनिक हमारा सम्मान : आयुक्त पंकज यादव

सर्जिकल स्ट्राइक दिवस हमारे देश के लिए गौरव, सैनिक हमारा सम्मान : आयुक्त पंकज यादव

Sat, 29 Sep 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक दिवस हमारे देश के लिए गौरव, सैनिक हमारा सम्मान : आयुक्त पंकज यादव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। करनाल मंडल के आयुक्त पंकज यादव ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक हमारे देश के लिए गौरव का प्रतीक है। देश के हर नागरिक को ऐसे गौरवशाली उत्सव को मनाना चाहिए, इससे सरहद पर खड़े सैनिकों के मनोबल को बढ़ावा मिलता है, जिनकी बदौलत आज हम देश में खुली हवा में सांस ले रहे हैं। आयुक्त शनिवार को पंचायत भवन के सभागार में सर्जिकल स्ट्राइक दिवस के उपलक्ष्य के आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। यह कार्यक्रम सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग एवं प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी व लघु फिल्म का अवलोकन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारे सैनिक देश का सम्मान हैं, हर नागरिक को सैनिकों का सम्मान करना चाहिए। यह सैनिक अपने जीवन को न्योछावर करने के लिए हरसमय तत्पर रहते हैं, तिरंगे का सम्मान धूमिल न हो उन्हें हर समय इसकी चिंता रहती है, ऐसे देशभक्तों को इस मौके पर सलाम। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार सैनिकों के सम्मान के प्रति कृत संकल्प है। सरकार की ओर से देश की रक्षा व युद्घ के दौरान शहीद हुए सेना व अर्ध सैनिक बलों के जवानों के आश्रितों को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जा रही है।
आयुक्त ने बताया कि सैनिकों के सम्मान में सरकार द्वारा दी जाने वाली बहुत सी सुविधाओं में वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों को राज्य परिवहन की सामान्य बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा दी जा रही है। हरियाणा से सेना में कमीशन पाने वाले अधिकारियों को उनके कुशल प्रशिक्षण के उपरांत 1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। राष्ट्रीय मिल्ट्री कॉलेज देहरादून में पढ़ रहे हरियाणा के छात्रों को दी जाने वाली वार्षिक छात्रवृत्ति की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये प्रति छात्र कर दी गई है। युद्ध, आतंकवाद तथा अन्य घटना के दौरान घायल हुए अर्ध सैनिक बलों के जवानों के लिए अनुग्रह अनुदान राशि नि:शक्तता के आधार पर बढ़ाकर 15 लाख, 25 लाख व 35 लाख रुपये कर दी है।
विज्ञापन


सैनिकों की शहादत को सलाम : डीसी
इस अवसर पर डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दिन को पराक्रम पर्व की संज्ञा दी गई है। उपायुक्त ने कहा कि देश की रक्षा के लिए मर-मिटने वाले वीर सैनिकों की शहादत को सलाम किया। करनाल में आईएएस (प्रशिक्षणाधीन) साहित गुप्ता ने भी इस अवसर पर बोलते हुए सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी उपस्थित लोगों को दी। जिला सैनिक बोर्ड के सचिव कर्नल पीके यादव ने बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक यानि पराक्रम पर्व की द्वितीय वर्षगांठ 28 से 30 सितंबर तक पूरे देश में मनाई जाएगी। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक क्या था, इसका आइडिया कैसे हुआ, दुश्मन से कैसे बदला लिया गया और सर्जिकल स्ट्राइक ऑपरेशन की क्या-क्या विशेषताएं थी उन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में असंध उपमंडलाधीश अनुराग ढालिया, करनाल के एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, इंद्री के एसडीएम सुमित सिहाग, घरौंडा के एसडीएम मो. इमरान रजा, जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी सुनील बसताड़ा, एआईपीआरओ रघुबीर सिंह व नगर निगम के ईओ धीरज कुमार, सेवानिवृत्त डीआईपीआरओ हरनाम दास भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed