फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   बाइक सवार चाचा-भतीजा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, बाद में ओवरलोडेड ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंद डाला

बाइक सवार चाचा-भतीजा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, बाद में ओवरलोडेड ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंद डाला

Sat, 22 Sep 2018 12:07 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार चाचा-भतीजा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, बाद में ओवरलोडेड ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंद डाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

असंध। कस्बे के सफीदों रोड पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजा को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों बाइक सवारों को पीछे से आ रहे एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। इसके बाद दोनों की मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंचे वाहन चालकों ने एंबुलेंस व पुलिस को फोन किया, लेकिन लगभग डेढ़ घंटे तक दोनों के शव सड़क पर ही पड़े रहे। इस दौरान गुस्साए लोगों ने सड़क के दोनों तरफ वाहन खड़े कर जाम लगा दिया और पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मौके पर पहुंचे पुलिस के दो कर्मचारी भी बेबस दिखे। क्योंकि वे न तो जाम खुलवा पाए और न ही सड़क पर पड़े शवों को वहां से उठवा पाए। परिजन शवों को वहां से उठाने की गुहार लगाते रहे। बाद में पुलिस ने इसके बाद दोनों के शवों को असंध के सामान्य अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, कस्बे के गांव दनौली 45 वर्षीय रामकुमार अपने 19 वर्षीय भतीजे काला के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से असंध आए हुए थे। जब वे वापस अपने गांव जा रहे थे तो असंध से लगभग एक किलोमीटर दूर जाने के बाद एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस कारण दोनों सड़क के बीच में गिर गए। इसके बाद पीछे से आ रहे एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दोनों को कुचल दिया। इस कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। लगभग डेढ़ घंटे तक दोनों के शव सड़क के बीचो बीच पड़ा रहे, लेकिन प्रशासन के सुस्त रवैये के कारण ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक मौके पर ट्रैक्टर ट्राली छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारी कृष्ण कुमार का कहना है कि पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। मौके पर एम्बुलेंस न आने के कारण परेशानी हुई। हमने नीजि वाहन मंगवाकर दोनों शवों को अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed