फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   किसानों को समय पर खाद देने को ऑफ सीजन में करें खाद का भंडारण : एसपीएस पंवार

किसानों को समय पर खाद देने को ऑफ सीजन में करें खाद का भंडारण : एसपीएस पंवार

Wed, 31 Jan 2018 12:31 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
किसानों को समय पर खाद देने को ऑफ सीजन में करें खाद का भंडारण : एसपीएस पंवार
किसानों को समय पर खाद देने के लिए ऑफ सीजन में करें खाद का भंडारण : इफ्को उपमहाप्रबंधक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
इफ्को के उप महाप्रबंधक (विपणन) एसपीएस पंवार ने कहा कि सीजन में किसानों के लिए उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति के लिए ऑफ सीजन में समितियों को उर्वरकों का जरूरत के अनुसार भंडारण करना होगा। वे मंगलवार को जिला सहकारी बैंक करनाल में इफ्को द्वारा आयोजित सहकारी कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम में असंध, इंद्री और निसिंग ब्लाक के सहकारी समितियों के प्रबंधकों व बिक्री केंद्र प्रभारियों ने भाग लिया।
उप महाप्रबंधक पंवार ने सभी पैक्स प्रभारियों को सीजन से पहले अपने पैक्स स्तर पर उर्वरकों का भंडारण करने की जरूरत पर बल देते हुए बताया कि इस भंडारण से सीजन पर किसानों को खाद उपलब्ध हो सकेगा और सहकारी समितियों की बिक्री में भी इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि उर्वरकों की मांग सीजन अनुसार कुछ ही महीने रहती है तथा उत्पादन पूरे वर्ष चलता है, जिससे सीजन के समय रेलवे रेक नहीं मिलने से खाद समिति स्तर पर पहुंचने में भी काफी समय लगता है। अत: सभी समितियों को सीजन से पहले अपनी प्लानिंग बनाकर उर्वरकों का भंडारण करना चाहिए, ताकि किसानों को सीजन के समय खाद उपलब्ध हो सके। वहीं उप क्षेत्र प्रबंधक करनाल डॉ. निरंजन सिंह ने इफ्को के नये उत्पाद सागरिका पर विशेष रूप से चर्चा करते बताया कि सागरिका एक समुद्री घास है, जिसके प्रयोग से फसल उत्पादन में बढ़ोतरी के साथ-साथ गुणवत्ता मेें भी इजाफा होता है। अत: यह उत्पाद सहकारी समितियों द्वारा किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इस उत्पाद में आर्गेनिक तत्व ही उपलब्ध होते हैं, इसलिए आर्गेनिक खेती के लिए भी यह उत्पाद महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


अनुदान पर मिल रहे हैं बीज
कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक राधेराम सहारण ने कहा कि इफ्को द्वारा क्षेत्र में सहकारिता विकास और किसान हित में चलाये जा रहे कार्यक्रमों पर चर्चा की और बताया कि इफ्को किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ भूमि की उर्वरकता शक्ति बढ़ाने का लगातार प्रयासरत है। मुख्य परियोजना प्रबंधक आरएस नांदल ने कहा कि आईएफएफडीसी हिसार द्वारा समितियों में इफ्को की सहायक संस्था आईएफएफडीसी द्वारा मुख्य फसलों के उच्च गुणवत्ता के बीज आपूर्ति किये जा रहे हैं जो सहकारी समितियों पर अनुदान पर दिये जा सकते हैं। इसमें गेहूं का बीज की आपूर्ति की जाती रही है व करनाल में भी भविष्य में इस दिशा पर कार्य किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed