फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   स्वराज एक्सप्रेस में आग की अफवाह, अफरा-तफरी में बच्चों समेत कूदे यात्री

स्वराज एक्सप्रेस में आग की अफवाह, अफरा-तफरी में बच्चों समेत कूदे यात्री

Sat, 24 Jun 2017 10:55 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
स्वराज एक्सप्रेस में आग की अफवाह, अफरा-तफरी में बच्चों समेत कूदे यात्री
फोटो संख्या-21, 22
विज्ञापन


स्वराज एक्सप्रेस में आग की अफवाह
-यात्रियों ने चेन खींची, धीमी हुई तो ट्रेन से कूदने लगे यात्री
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा (करनाल)। स्वराज एक्सप्रेस में शनिवार को आग की अफवाह से अफरातफरी मच गई। यात्रियों ने गाड़ी की इमरजेंसी चेन खींच दी। गाड़ी के कुछ धीमा होने पर यात्री कूदने लगे। घरौंडा रेलवे स्टेशन से कुछ दूर आगे नसीब बिहार कॉलोनी के पास ट्रेन के रुकने पर जब हकीकत का पता चला तो यात्रियों ने राहत की सांस ली। इसके दस मिनट बाद गाड़ी करनाल की ओर रवाना हो गई।
शनिवार को स्वराज एक्सप्रेस ट्रेन लगभग 2.50 बजे दिल्ली से कटरा की ओर जा रही थी। अचानक गाड़ी के एक कोच में किसी ने आग लगने की अफवाह फैला दी। इससे घबराए यात्रियों ने आनन-फानन में इमरजेंसी अलार्म (अलार्म चेन) खींच दिया। जैसे ही गाड़ी घरौंडा स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित नसीब विहार कॉलोनी के पास थोड़ी धीमी हुई तो घबराए यात्रियों ने चलती ट्रेन ही से अपने बच्चों और सामान के साथ कूदना शुरू कर दिया और देखते ही देखते पूरा कोच खाली हो गया। ट्रेन से नीचे उतरे यात्रियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। काफी देर तक यात्री गाड़ी को देखते रहे, लेकिन कही भी आग दिखाई नहीं दी और पता चला कि आग की सूचना कोरी अफवाह थी। वहीं, यात्रियों राज, कंवर सिंह व अन्य ने बताया कि किसी ने गाड़ी में आग लगने की अफवाह फैला दी थी, इससे अचानक यात्रियों को गाड़ी से उतरना पड़ा।
विज्ञापन


ट्रैक पर खड़े थे यात्री, सामने से आ गई दूसरी गाड़ी
स्वराज एक्सप्रेस से उतरकर घबराए हुए यात्री अपने सामान के साथ दूसरे ट्रैक पर खड़े हो गए। इसी दौरान करनाल की तरफ से एक एक्सप्रेस गाड़ी तेज गति से आती दिखाई दी तो रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे रेलवे कर्मचारियों ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी। इससे स्टेशन मास्टर ने लाउडस्पीकर के माध्यम से यात्रियों को ट्रैक को खाली करने की सूचना दी। इससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं, स्टेशन मास्टर सुधीर ने बताया कि स्वराज एक्सप्रेस में चेन पूलिंग हुई थी। चेकिंग के बाद गाड़ी रवाना हो गई। उन्होंने ट्रेन में आग की घटना को अफवाह बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed