फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   13 challans were issued for single-use plastic in Sector-7 market

Karnal News: सेक्टर-7 मार्केट में सिंगल यूज प्लास्टिक के 13 चालान काटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
13 challans were issued for single-use plastic in Sector-7 market
115... दुकानदार का चालान करते सफाई निरीक्षक मनदीप सिंह। सूचना विभाग
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर नगर निगम ने शहर में सख्ती बढ़ा दी है। निगम की एन्फोर्समेंट टीम ने सोमवार को शहर के सेक्टर-7 मार्केट में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों के 13 चालान कर 20 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया। इस दौरान करीब 14 किलो एसयूपी से निर्मित सामान को टीम ने जब्त किया है।
निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि नगर निगम की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग और बिक्री के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए शहर के बाजारों में सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) की गतिविधियां लगातार चलाई जा रही हैं। होटल, ढाबा, रेस्टॉरेंट, दुकानदारों व रेहड़ी-फड़ी वालों को विकल्प की जानकारी काफी बार दी जा चुकी है।
विज्ञापन


निगमायुक्त ने बताया कि 100 ग्राम प्लास्टिक तक 500 रुपये जुर्माना, 101 ग्राम से 500 ग्राम तक 1500 रुपये, 501 ग्राम से एक किलो तक तीन हजार रुपये, एक किलो से अधिक और पांच किलो तक 10 हजार रुपये, पांच किलो से अधिक 10 किलो तक 20 हजार रुपये और 10 किलो से ज्यादा प्लास्टिक पाए जाने पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। कार्रवाई के दौरान एन्फोर्समेंट टीम से सफाई निरीक्षक मनदीप सिंह व संदीप कुमार, सहायक सफाई निरीक्षक प्रवेश कुमार व गुलाब सिंह, ट्रीगर मास्टर गुरदेव सिंह तथा नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन शहरी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed