{"_id":"68080b7db707dfac750c9d70","slug":"126-acres-of-wheat-crop-burnt-to-ashes-due-to-fire-karnal-news-c-18-knl1008-629763-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आग से 126 एकड़ गेहूं के अवशेष जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आग से 126 एकड़ गेहूं के अवशेष जलकर राख
विज्ञापन
- दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। क्षेत्र के औंगद, निसिंग, गुनियाना, बालू गांव के खेतों में आग लगने से 126 एकड़ गेहूं के फसल अवशेष जलकर राख हो गए। किसानों ने ट्रैक्टरों के जरिये आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन, वह विफल रहे। बाद में मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक सैकड़ों एकड़ गेहूं फसल के अवशेष जलकर राख हो गए। किसानों ने आरोप लगाया कि बिजली लाइनों में शॉर्ट सर्किट होने से यह हादसा हुआ है। इस घटना से किसान भगवान सिंह, गुरदेव सिंह, जोगिंदर सिंह, करनैल सिंह, बिंद्र सिंह, जगदीप सिंह सहित अन्य कई किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। मंगलवार को सुबह के समय तेज हवा से 220 केवी सब स्टेशन निसिंग के पीछे खेतों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी बढ़ गई कि उसने सैकड़ों खेत को अपनी चपेट में ले लिया, फसल अवशेष जलकर राख हो गए। गनीमत यह रही कि आग से खेतों में बने डेरों, गांवों के समीप बस्तियों की तरफ नहीं बढ़ पायी। किसानों ने बताया कि जैसे ही उन्हें फसल अवशेषों में आग लगने जानकारी मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने प्रयास किया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि तेज हवा ने उसे और प्रचंड कर दिया।