फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   हत्या का बाद मजदूर का शव को नाले में फेंका, फैली सनसनी

हत्या का बाद मजदूर का शव को नाले में फेंका, फैली सनसनी

Sat, 20 Oct 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
हत्या का बाद मजदूर का शव को नाले में फेंका, फैली सनसनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। एक मजदूर के गले में रस्सी बांधकर पहले उसकी हत्या की गई और बाद में उसके शव को मुगल कैनाल नाले में फेंक दिया गया। शनिवार सुबह नाले से शव मिलने पर शहर में नसनी फैल गई। बाद में पुलिस ने शव को बाहर निकाला और कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि व्यक्ति के गले में पॉलीथिन को छोटी रस्सी के साथ बांधा गया था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मजदूर की गला घोंटकर हत्या की गई है। व्यक्ति की शिनाख्त गंधूरी पासवान निवासी बिहार के बेगुसराय जिले के गांव इसोपुर निवासी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह करनाल में मजदूरी करता था। शुक्रवार को दशहरे की छुट्टी थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि मजदूर दशहरा देखने के लिए बाहर गया होगा। रात को कहीं दोस्तों के साथ खाना खाया होगा। इस बीच कही न कही झगड़ा हुआ होगा। इसी झगड़े में उसकी हत्या कर दी गई होगी। हालांकि, पुलिस अभी यह अनुमान लगाकर चल रही है। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष के आसपास बताई जा रही है, लेकिन इसका असली खुलासा परिजन करेंगे। दशहरे की रात मजदूर कहां और किसके साथ था। यह पता लगने पर ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा। बता दें कि शनिवार सुबह जब शहरवासी सैर कर रहे थे, उस समय नाले में शव पड़ा मिला। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। व्यक्ति के गले ले में छोटी रस्सी से पॉलीथिन बंधा हुआ था। बाद में एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस की टीम ने फिंगर प्रिंट ले लिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा और परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed