{"_id":"595e75694f1c1bca748b4673","slug":"121499362665-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली सप्लाई को लेकर परेशान लोगों ने काटा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली सप्लाई को लेकर परेशान लोगों ने काटा बवाल
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली सप्लाई को लेकर परेशान लोगों ने काटा बवाल
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा। जीटी रोड स्थित अशोका कालोनी व आस पास के क्षेत्र के लोगों ने बिजली सप्लाई की समस्या से परेशान शहरी बिजली कार्यालय में जमकर बवाल काटा और निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारी जानबूझकर रात के समय उनके फीडर की बिजली बंद कर देते है। इससे भयंकर गर्मी में पूरी रात परेशान होना पड़ता है।
गुरुवार को अशोका कालोनी व आस-पास के कृषि क्षेत्र के लोग शहरी बिजली कार्यालय में एकत्रित हुए और बिजली सप्लाई को लेकर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। अशोका कालोनी निवासी टेकचंद, नरेश, यशपाल, ओमप्रकाश, रामसिंह आदि का कहना है कि जीटी रोड स्थित अशोका कालोनी के लोग पिछले काफी समय से बिजली सप्लाई से परेशान है। उनकी बिजली गढ़ी मुल्तान फीडर से आती है, लेकिन फीडर के कर्मचारियों ने कालोनीवासियों के साथ मजाक-सा किया हुआ है। जब लाइट जाने के बाद फीडर में जाते हैं तो कर्मचारी फीडर में सप्लाई चालू दिखा देते हैं, जब कालोनी में जाते है तो लाइट गुल मिलती है। इतना ही नही, इसी फीडर से खेतों की लाइट भी जुड़ी हुई है। इससे किसानों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायतें भी की है, लेकिन समस्या का कोई भी समाधान नही हो पाया है। इसके रोष स्वरूप आज वे एसडीओ से मिलें और उनकी समस्या के समाधान की गुहार लगाई है। इस पर एसडीओ ने जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है। एसडीओ आदित्य कुंडू ने बताया कि अशोका कालोनी व उसके आस-पास के क्षेत्र की लाइट को समस्या को लेकर लोग मिले थे। गढ़ी मुल्तान फीडर की लाइट को पार्टो में सप्लाई दी जाती है। इससे यदि किसी क्षेत्र की लाइट खराब हो जाए तो खराबी का तुरंत पता लगाया जा सके। उनकी लाइन में दिक्कत थी, जिसको ठीक करवा दिया गया है।