फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मंदसौर में किसानों की हत्या के विरोध में इनेलों का प्रदर्शन, मप्र सरकार बर्खास्तगी की मांग

मंदसौर में किसानों की हत्या के विरोध में इनेलों का प्रदर्शन, मप्र सरकार बर्खास्तगी की मांग

Fri, 16 Jun 2017 11:23 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
मंदसौर में किसानों की हत्या के विरोध में इनेलों का प्रदर्शन, मप्र सरकार बर्खास्तगी की मांग
करनाल। मंदसौर में हुई किसानों की हत्या के विरोध और किसानों के कृषि कर्जे माफी की मांग को लेकर इनेलो कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर और पुलिस कर्मचारियों की गोली की ओर से की गई किसानों की हत्या के विरोध में सेक्टर 12 सचिवालय चौक पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सचिवालय पहुंचकर नायब तहसीलदार राजबक्स को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं की अगुवाई पूर्व मंत्री जसविंद्र सिंह ने की। जसविंद्र ने कहा कि देश में जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां किसानों का जीना मुश्किल हो गया है। अन्नदाताओं की आवाज को लाठी और गोली से दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान जब सरकार से अपना हक मांगता है उसे मौत के घाट उतार दिया जाता है। भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है।
विज्ञापन

इनेलो नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने का वायदा किया था। अब तक यह रिपोर्ट लागू नहीं की गई। मध्यप्रदेश में किसान बदतर स्थिति में है। जब किसानों ने सरकार से अपना हक मांगा तो उन पर गोलियां चला दी गई। ऐसे मुख्यमंत्री को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है, जो अन्नदाताओं पर जुल्म करे। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए सेक्टर 12 स्थित जिला सचिवालय चौक पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह का पुतला फूंका। इनेलो कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। इसके बाद कार्यकर्ता ने अपनी मांगों का ज्ञापन नायब तहसीलदार राजबक्स को राष्ट्रपति के नाम सौंपा। इस प्रदर्शन में जिला प्रधान यशवीर राणा, राष्ट्रीय महासचिव बृज शर्मा, जिला प्रवक्ता हरपाल रोड़, नरेंद्र सांगवान, मामूराम गोंदर, बबलू जाणी, रघुबीर कुटेल, इंद्रजीत, ओमप्रकाश, मनोज, फूल सिंह, प्रेम शाहपुर, यशकरण राणा, सतीश कुटेल, भीम सिंह रामफल, सुमेर काछवा, गुरनाम पाल, नरेश फोर, सोनिका, नरेश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed