फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   आज डीसी कार्यालय के सामने इनेलो करेगी प्रदर्शन

आज डीसी कार्यालय के सामने इनेलो करेगी प्रदर्शन

Thu, 15 Jun 2017 11:43 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
आज डीसी कार्यालय के सामने इनेलो करेगी प्रदर्शन
निगदू। इनेलो शुक्रवार को करनाल में डीसी कार्यालय के सामने भाजपा सरकार के किसान विरोधी निर्णयों के विरोध में प्रदर्शन करेगी। इसकी जानकारी इनेलो के नीलोखेड़ी हलका अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह गोराया ने वीरवार को कस्बे में पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग में दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे पूर्व कृषि मंत्री सरदार जसविंद्र सिंह संधू के नेतृत्व में डीसी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। इंद्रजीत सिंह गोराया ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान से झूठा वादा कर उनके साथ धोखा किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर सोनिका गिल, कर्मबीर, गोकल, सुरजीत सिंह, राम सिंह, महिंद्र कारसा, नरेश, ज्ञानी राम, रमेश मैहला, सुखराम व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed