फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत

अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत

Tue, 13 Jun 2017 11:15 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत
अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। जीटी रोड पर हुए दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मॉडल टाउन चौकी जांच अधिकारी प्रवीन कुमार ने बताया कि कहरबा निवासी नरेश अपने भांजे शुभम के साथ बाइक पर सवार होकर गांव की ओर जा रहा था। जीटी रोड पर संतोषी माता के मंदिर के समीप उनकी बाइक को ट्राले ने टक्कर मार दी। इससे नरेश की मौके पर ही मौत हो गई ओर शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज से रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर राजीव कॉलोनी वासी 59 वर्षीय रणधीर बाइक पर पानीपत की ओर जा रहा था। जीटी रोड पर कर्णेश्वरम महादेव मंदिर के समीप जैसे ही वह जीटी रोड के कट से पुल पर चढ़ने लगा तो एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed