फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   12,000 bags of paddy got wet due to rain.

Karnal News: बारिश से 12 हजार कट्टे धान भीगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
12,000 bags of paddy got wet due to rain.
 नीलोखेड़ी अनाज मंडी में भरा बारिश का पानी। संवाद
नीलोखेड़ी। अचानक हुई बारिश के कारण अनाज मंडी में खुले में रखा करीब 12 हजार कट्टे धान भीग गया। इससे सरकारी खरीद व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने मंडी में धान के सुचारु उठान के दावे किए थे। हालांकि, बारिश के बाद सामने आई स्थिति ने इन दावों की पोल खोल दी। भीगा हुआ अधिकांश धान पहले ही खरीदा जा चुका था। बिक्री के लिए आया करीब एक हजार क्विंटल धान भी बारिश से प्रभावित हुआ। प्रशासन ने धान को बारिश से बचाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था का दावा किया था। लेकिन मंडी में कई जगहों पर बोरियों को ढकने की व्यवस्था महज औपचारिकता ही साबित हुई। मार्केट कमेटी सचिव अशोक कुमार ने बताया कि मौसम खराब होते ही धान की बोरियों को तिरपाल से ढक दिया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed