{"_id":"69616493f42f84bae001709f","slug":"12-students-selected-for-state-level-road-safety-examination-karnal-news-c-18-knl1018-820109-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सड़क सुरक्षा राज्य स्तरीय परीक्षा के लिए 12 विद्यार्थियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सड़क सुरक्षा राज्य स्तरीय परीक्षा के लिए 12 विद्यार्थियों का चयन
Sat, 10 Jan 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
टैगोर बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 6 में रोड सेफ्टी एग्जाम में भाग लेने वाले प्रतिभ
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सेक्टर-6 स्थित टैगोर बाल निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को रेंज स्तरीय सड़क सुरक्षा परीक्षा का आयोजन हुआ। इसमें कैथल, पानीपत और करनाल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें राज्य स्तरीय परीक्षा के लिए करनाल रेंज से कुल 12 विद्यार्थियों का चयन किया गया।
परीक्षा सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की गई, जिसमें राज्य स्तरीय परीक्षा के लिए विद्यार्थियों का चयन हुआ। इसमें लेवल-2 और लेवल-4 की टीम से युज्ञान श्रीवास्तव, आशमी, गोरी, सतविंदर सिंह, शुभम, व शैलजा समेत कुल छह विद्यार्थी चयनित हुए। वहीं, कैथल से लेवल-1 और लेवल-3 की टीम से आभा रानी, महक नरवाल, निहाल, अक्षत गोयल, निविद गोयल और इकनूर निर्मान को चयनित किया गया। परीक्षा में विजेताओं को जिला सहायक पुलिस अधीक्षक कांची सिंघल, प्रशिक्षणाधीन आईपीएस दीपिका अग्रवाल, डीएसपी राजीव कुमार व आरटीए विजय देशवाल ने सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन आरएम रहेजा, प्रिंसिपल डॉ. राजन लांबा, पुलिस विभाग से थाना हाईवे प्रभारी निरीक्षक दर्शन सिंह, रोड सेफ्टी सेल इंचार्ज निरीक्षक कविता गोयत, सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र, सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार व अन्य मौजूद रहे।