{"_id":"60ef53eb8ebc3ecd026e9f89","slug":"12-injured-afrer-falling-house-roop-due-to-rain-karnal-news-knl76505328","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मकान की छत ढही, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मकान की छत ढही, 12 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। शहर के वार्ड एक क्षेत्र के मंगलपुर गांव में बुधवार रात करीब 10 बजे एक मकान की छत ढह गई। घर के अंदर सो रहे परिवार के छह सदस्यों सहित करीब 12 लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। छत पर सो रहे लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दबे लोगों को बाहर निकाला। घायल छह लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है।
दो दिन से करनाल में बारिश का दौर जारी है। जिससे कच्चे मकानों को खतरा पैदा हो गया। शहरी क्षेत्र के वार्ड एक में मंगलपुर गांव के किरण पाल कश्यप का परिवार अपने घर में सो रहा था। पड़ोस धनपत के भांजे की शादी थी, जिसमें कुछ मेहमान किरण पाल की छत पर लेटे थे। कई लोग उसके मकान की दीवार के सहारे खड़े होकर बारात देख रहे थे। रात्रि करीब दस बजे अचानक उसके मकान की छत ढहने लगी तो छत पर सो रहे लोग भी नीचे गिरने लगे और वह चिल्लाने लगे। किरणपाल, उसकी पत्नी सुनीता, बेटी रूमा सहित बेटियां तीन बेटिया व एक बेटा घर के अंदर सो रही थे, वह छत के मलबे में दब गई। छत रक लेटे धनपत, उसकी पत्नी सुनीता, बेटी शिवानी, भाई सुरेश घायल हो गए। मलबा गिरने से दीवार के सहारे पड़ोस की माफी, सोनी, देवी व रीना जख्मी हो गई। चीख पुकार सुनकर सभी उस तरफ दौड़ पड़े। आनन-फानन में मिट्टी आदि मलबे को हटाकर किसी तरह उसमें दबे लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पार्षद बलविंद्र सिंह भी टीम के साथ पहुंचे। घायल किरण पाल व उसकी पत्नी, बेटी के साथ सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला नागरिक अस्पताल भेजा गया है। धनपत ने बताया कि किरणपाल के घर में करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का भी नुकसान हो गया है। कई लोगों के सिर में चोट आई है। पार्षद बलविंद्र सिंह ने बताया कि किरणपाल कश्यप व उसके परिवार के सभी छह सदस्यों को अस्पताल भेज दिया है। मंगलपुर गांव में करीब 50 से अधिक घर ऐसे हैं जो कच्चे होने के साथ-साथ काफी जर्जर हैं। बारिश के दौरान उनमें रहने वालों पर खतरा मंडरा रहा है।