फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   12 case corona and 6 case black fungus arrived

कोरोना के 12 और ब्लैक फंगस के 6 केस आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
12 case corona and 6 case black fungus arrived
जिले में ब्लैक फंगस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को कोरोना के सिर्फ 12 मामले आए लेकिन ब्लैक फंगस के 6 केस आए हैं। हालांकि कोरोना और ब्लैक फंगस से किसी की मौत नहीं हुई है। बुधवार को कोरोना के 29 मरीज ठीक होकर घर लौटे। अभी तक 535 कोरोना मरीजों की जान जा चुकी है। ब्लैक फंगस के 161 मामले आ चुके हैं, बुधवार को एक मरीज डिस्चार्ज हुआ और दो को रेफर किया गया है। कोरोना के 1800 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। उधर स्वास्थ्य विभाग की ओर से 25 जगहों पर वैक्सीनेशन किया गया। इन जगहों पर 819 ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

नॉन आईसीयू के 379, आईसीयू के 205 बेड खाली
कोरोना के उपचार के लिए जिले में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त 25 प्राइवेट अस्पतालों व सीएचसी को अधिकृत किया गया है। जिले में 494 ऑक्सीजन सहित नॉन एसी बेड और 115 भरे हैं तथा 379 बेड खाली हैं जबकि ऑक्सीजन सहित आईसीयू बेड 272 हैं, जिनमें से 68 भरे तथा 204 खाली हैं। एसपी गंगा राम पुनिया ने बताया कि कोरोना से संक्रमण दर लगातार घट रही है मगर नियमों की अनदेखी करने से महामारी बढ़ने में देर नहीं लगेगी। अपने घरों में रहकर कोविड-19 के नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed