फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   खरीद शुरू होने वाले दिन भी अनाज मंडी में तैयारियां नहीं

खरीद शुरू होने वाले दिन भी अनाज मंडी में तैयारियां नहीं

Tue, 02 Apr 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
खरीद शुरू होने वाले दिन भी अनाज मंडी में तैयारियां नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। सरकार के निर्देश पर एक अप्रैल से अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद शुरू हो चुकी है, हालांकि अभी तक किसान गेहूं लेकर अनाज मंडी में नहीं पहुंचे हैं, लेकिन अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद को लेकर कोई तैयारी नहीं हैं। अभी भी अनाज मंडी गंदगी से अटी हुई है, सीवरेज बंद पड़े हैं, पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। इतना ही नहीं अनाज मंडी में न तो सीसीटीवी कैमरे शुरू हुए हैं और न ही धर्म कांटे। अनाज मंडी के हालात देखकर ऐसा लगता है कि मार्केट कमेटी अधिकारियों को कोई प्रवाह नहीं है और न ही उन्हें किसानों की चिंता है। क्योंकि इससे पहले भी अमर उजाला ने मार्केट कमेटी के अधिकारियों को मंडी की अव्यवस्था के बारे में बताया था लेकिन फिर भी हालात ऐसे ही हैं। खरीद के पहले दिन सोमवार को एक भी किसान अनाज मंडी में गेहूं लेकर अनाज मंडी में नहीं पहुंचा है। पूरा दिन अनाज मंडी सूनी पड़ी रही बल्कि धान अनाज मंडी में पहुंची। इस बार सरकार ने गेहूं की खरीद का 1840 रुपये निर्धारित किया है। जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 105 रुपये अधिक है।

सीसीटीवी कैमरे व धर्म कांटे पड़े हैं बंद
अनाज मंडी में करीब चार गेट हैं और सभी गेटों पर बूथ बने हुए हैं और धर्म कांटे भी लगे हुए हैं, लेकिन मार्केट कमेटी ने ना तो धर्म कांटे ही शुरू किए हैं और ना ही सीसीटीवी कैमरे। ये सभी बंद पड़े हैं, अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही ठीक करा लेंगे।
विज्ञापन


वॉटर कूलर में आता है गंदा पानी, कैसे पीएंगे किसान
अनाज मंडी में पहले ही वॉटर कूलर बहुत ही कम लगे हुए हैं, लेकिन इन वॉटर कूलरों में आरो नहीं लगा हुआ है। कई बार तो इनमें गंदा पानी आता है क्योंकि इन वॉटर कूलरों पर रखी टंकियों की भी सफाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
उखड़ी हुई है सड़क, बिखरी हुई है बजरी
करनाल अनाज मंडी की सड़कें उखड़ी हुई हैं और साथ ही बजरी भी सड़क पर बिखरी हुई है। अक्सर अनाज मंडी में गेहूं की आवक ज्यादा होने पर आढ़ती किसानों के सोने को सड़क पर डलवा देते हैं, जिससे गेहूं में मिट्टी, बजरी आदि मिल जाती है इससे किसानों का नुकसान होता है।

गंदगी के लगे हैं ढेर, सीवरेज हैं बंद
अनाज मंडी में अभी तक गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। हवा चलने से मंडी में धुल उड़ती रहती है। जो आढ़तियों की दुकान में जा रही है। कहने को तो मार्केट कमेटी में सफाई कर्मचारी हैं लेकिन व्यवस्था बिल्कुल खराब है। सीवरेज भी बंद पड़े हैं।


अभी तक आ रही है धान
अनाज मंडी में गेहूं की बजाए धान आ रही है। सोमवार को भी मंडी में धान की ट्राली आई। जिसे मजदूरों ने उतारा।


अनाज मंडी में गेहूूं की खरीद के लिए तैयारी की जा रही है, सोमवार को एक भी किसान गेहूं की फसल लेकर नहीं आया है। गेहूं 12 अप्रैल के करीब ही मंडी में आता है। इसलिए तब तक अनाज मंडी में जो खामियां है, उन्हें दूर कर दिया जाएगा। -हकीकत राय, सचिव, मार्केट कमेटी, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed