फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   आयुष्मान भारत योजना का करनाल से 23 सितंबर को मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ, तैयारियों को लेकर एसीएस ने ली अधिकारियों की क्लास

आयुष्मान भारत योजना का करनाल से 23 सितंबर को मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ, तैयारियों को लेकर एसीएस ने ली अधिकारियों की क्लास

Tue, 18 Sep 2018 11:50 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना का करनाल से 23 सितंबर को मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ, तैयारियों को लेकर एसीएस ने ली अधिकारियों की क्लास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। स्वास्थ्य विभाग हरियाणा के अतिरिक्त प्रधान सचिव आरआर जोवल ने मंगलवार को चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से उपायुक्तों व सिविल सर्जनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के लिए आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री मनोहर लाल आगामी 23 सितंबर को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज करेंगे व अन्य जिलों में इनमें भारत सरकार के मंत्री तथा हरियाणा सरकार के मंत्रीगणों की उपस्थिति में आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ होगा।
एसीएस जोवल ने निर्देश दिए की सभी उपायुक्त अपने-अपने जिलों में आयुष्मान भारत योजना के शुभारंभ को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें, कहीं पर भी लापरवाही न हो। उन्होंने विशेषकर सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि वे अपनी जिम्मेदारी को समझें और जहां-जहां पीएचसी व सीएचसी बनकर तैयार हो चुकी हैं, इस दिन उनका उद्घाटन भी करवाएं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम भारत सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्यक्रम की महत्वता को समझते हुए सरकार की प्राथमिकता में शामिल किया है ताकि योजना का तुरंत प्रभाव से ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को ही रांची से आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ करेंगे। बता दें कि करनाल के गांव घीसरपुरी की नवजात करिश्मा की माता मौसमी को इस योजना के तहत देश में पहला लाभ मिला है, जिसका पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी जिक्र किया था।
विज्ञापन


भव्य व शानदार समारोह का होगा आयोजन
विडियो कॉन्फ्रेसिंग में डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने आयुष्मान भारत योजना के शुभारंभ अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह के बारे में बताया कि तैयारियां जोरों से चल रही हैं। यह कार्यक्रम कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित ऑडिटोरियम में भव्य व शानदार ढंग से मनाया जाएगा। इस दिन मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित अॅाडिटोरियम व 3 पीएचसी का उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे। उन्होंने बताया कि आयुष्मान योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला के सभी सरकारी अस्पताल तथा 24 प्राइवेट अस्पताल इस योजना से जुड़ चुके हैं व शेष प्राइवेट अस्पतालों को सूचीबद्घ करने के लिए प्रयास जारी है। बैठक में घरौंडा के एसडीएम मोहम्मद इमरान रजा, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज की संयुक्त निदेशक डॉ. अनुपमा मलिक, डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेन्द्र कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed