{"_id":"5b996d68867a557f5e02bff4","slug":"11536781672-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई बहन मंदिर में चार लोगों की हत्या करने के आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई बहन मंदिर में चार लोगों की हत्या करने के आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। मेरठ रोड स्थित भाई-बहन मंदिर में दो पुजारियों सहित चार लोगों की हत्या के पांचों आरोपियों के नाम का दूसरे दिन भी पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। अभी भी पुलिस को संशय बना हुआ है कि कहीं इन आरोपियों ने जो नाम बताएं हैं वह गलत तो नहीं। हालांकि, बुधवार को पुलिस ने छह मार गिरोह के पांचों आरोपी सदस्यों को कोर्ट में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया हैै। पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस पहले तो आरोपियों के नाम की शिनाख्त करेगी इसके साथ ही इस वारदात में कितने आरोपी शामिल थे, मंदिर से लूटे हुए रुपये व पुजारियों की सोने की चेन व अंगुठी सहित अन्य सामान बरामद करेगी साथ ही यह भी पूछा जाएगा कि इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया गया है और अब कहा देना था। दोपहर को कोर्ट में पेश कर पुलिस आरोपियों को भाई-बहन मंदिर में लेकर गई और निशानदेही कराई। पुलिस का कहना है कि वे एक या दो दिन में सभी आरोपियों के नाम व पते का खुलासा किया जाएगा। बता दें 18 अगस्त की रात को मेरठ रोड स्थित भाई बहन मंदिर में सो रहे दो पुजारियों व दो सेवादार की पेड़ की टहनियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी और एक पुजारी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। यह वारदात पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। क्योंकि इस मामले में पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगा था। इसके बाद जिला पुलिस ने यूपी पुलिस की सहायता से छह मार गिरोह के पांच सदस्यों को 11 सितंबर को गिरफ्तार किया। लेकिन पुलिस ने इन आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया।