फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पीडब्ल्यूडी विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने : सिरसा ब्रांच नहर पर निर्माणाधीन पुल की बैड फ्लोरिंग धंसी

पीडब्ल्यूडी विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने : सिरसा ब्रांच नहर पर निर्माणाधीन पुल की बैड फ्लोरिंग धंसी

Thu, 13 Sep 2018 01:21 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने : सिरसा ब्रांच नहर पर निर्माणाधीन पुल की बैड फ्लोरिंग धंसी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इंद्री (करनाल)। इंद्री-लाडवा सड़क पर पश्चिमी यमुना नहर की सिरसा ब्रांच नहर पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाए जा रहे पुल की बैड फ्लोरिंग धंस गई। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग गए हैं। सत्ता पक्ष के लोगों के साथ-साथ विपक्षी नेता भी इस मामले में गड़बड़ी की आशंका जता रहे हैं और मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। उधर, बड़ी बात ये है कि जिम्मेदार अधिकारी अनजान बनकर कह रहे हैं कि साइट देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
बता दें कि इंद्री लाडवा के निर्माणाधीन चार मार्गीय मार्ग पर पश्चिमी यमुना नहर की सिरसा ब्रांच पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा पुल का निर्माण किया जा रहा है। आलम यह है कि पुल का निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही पुल की बैड फ्लोरिंग का काफी हिस्सा नहर में धंस गया है। बुधवार को अचानक काफी हिस्सा धंसा हुआ मिला। जैसे ही शहरवासियों ने इसको देखा तो विभाग को इसकी जानकारी दी। शहरवासियों ने इस मामले में घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप लगाया है। इसकी वजह से निर्माणाधीन पुल की बैड फ्लोरिंग टूट गई है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आ खिरकार विभाग के अधिकार कर क्या रहे हैं?
विज्ञापन


की जाएगी कार्रवाई : खेड़ा
इस मामले में भाजपा नेता और मार्केट कमेटी के उप प्रधान सुनील खेड़ा ने कहा कि निर्माणाधीन पुल की बैड फ्लोरिंग टूटने का मामला बहुत ही गंभीर है। इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने को कटिबद्ध है, इसलिए इस मामले की जांच कराई जाएगी और पूरा मामला सरकार की जानकारी में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भ्रष्टाचार का मामला है : पंवार
इस मामले में कांग्रेस पार्टी के पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पंवार ने कहा कि निर्माणाधीन पुल की बैड फ्लोरिंग टूट जाने का मामला बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है। यह सरकार केवल घोटालों की सरकार है। निर्माणाधीन पुल की बैड फ्लोरिंग टूटना इस बात की पुष्टि करता है कि नीचे से लेकर ऊपर तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है। इस मामले की गंभीरता से जांच हुई तो ठेकेदार समेत कई अधिकारी नप सकते हैं।


साइट देखने के लिए बाद ही कुछ कहूंगा : कार्यकारी अभियंता
इस बारे में विभाग के कार्यकारी अभियंता वाईएम मेहरा का कहना है कि सुबह साइट पर जाकर चेक किया जाएगा, उसी के बाद कुछ कहा जा सकता है। बिना देखे मैं कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। पूरा मामला देखने के बाद ही क्लियर हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed