{"_id":"5a7212124f1c1ba32a8b4e31","slug":"11517425170-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 फरवरी को हुडा मैदान में होगी श्रीमद भागवत कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 फरवरी को हुडा मैदान में होगी श्रीमद भागवत कथा
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 फरवरी को हुडा मैदान में होगी श्रीमद्भागवत कथा
करनाल। गौ सेवा सुरक्षा संघ की बैठक मॉडल टाउन में हुई। बैठक की अध्यक्षता बालीवुड गायक व संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार ने की। बैठक में 14 से 20 फरवरी तक सेक्टर 12 के हुडा मैदान में होने वाली श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। देवकी नंदन ठाकुर महाराज कथा सुनाएंगे। विकास कुमार ने कहा कि 14 फरवरी को महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी। आजाद सिंह ने बताया कि कथा महोत्सव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से इंद्रेश कुमार, मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित कई केंद्रीय मंत्री भी शिरकत करेंगे। संघ के मुख्य महासचिव आदित्य सारसर ने कहा कि देवकी नंदन ठाकुर महाराज का हरियाणा में यह पहला कथा वाचन होगा। बैठक में जिला अध्यक्ष सतीश कश्यप, महिला जिला अध्यक्ष उषा पांचाल, पूजा चौधरी, राधा पांचाल, राज कुमारी, प्रवीण कश्यप, रविंद्र, राकेश मलिक मौजूद रहे।