फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   अवैध निर्माण पर निगम ने कसा शिकंजा, छह स्थानों पर बड़ी कार्रवाई

अवैध निर्माण पर निगम ने कसा शिकंजा, छह स्थानों पर बड़ी कार्रवाई

Wed, 06 Feb 2019 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
अवैध निर्माण पर निगम ने कसा शिकंजा, छह स्थानों पर बड़ी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। शहर में बढ़ते अवैध निर्माण पर शिकंजा कसने के लिए नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। डीटीपी मोहन सिंह की अगुवाई में मंगलवार को टीम पुलिस बल के साथ शहर में निकली। जेसीबी के जरिये छह स्थानों पर अवैध निर्माण ढहाए।
अधिकारियों को हरकत में देखकर अवैध निर्माण करने वालों के पसीने छूट गए। अनाज मंडी के पास करीब 5-5 एकड़ में काटी गई कॉलोनियों की सड़कों को उखाड़ दिया गया। लोगों ने जो निर्माण किए थे वह सभी गिरा दिए गए। डीटीपी मोहन सिंह, एसएचओ सिटी हरजिंद्र सिंह व निगम के भवन निरीक्षक राजेश कुमार और विकास अरोड़ा भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में अवैध निर्माणों को लेकर अमर उजाला ने 1 जनवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। निगम की टीम ने सबसे पहले नावल्टी रोड स्थित पुरानी अनाज मंडी में अवैध रूप से बनाई एक दुकान को गिराया। इसके बाद सेक्टर-32 के साथ लगते फूसगढ़ क्षेत्र में करीब 12 एकड़ में अनाधिकृत रूप से काटी कॉलोनी पर कार्रवाई की। इसके साथ ही पदमा फार्म के पीछे एक अन्य 5 एकड़ में काटी गई अवैध कॉलोनी में पीला पंजा चलाया। दहा जागीर के पास करीब 1400 वर्ग गज में अवैध रूप से बनाया गया गोदाम भी गिराया गया। इसके बाद टीम ने नेशनल हाईवे पर नमस्ते चौक के सामने खुशदिल ट्रांसपोर्ट नाम से एक अनाधिकृत निर्माण को ढहाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले नोटिस जारी किए, अब कार्रवाई
डीटीपी मोहन सिंह ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही हैं। कार्रवाई से पहले 2-2 बार नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन अवैध निर्माण नहीं रोका गया। इसलिए निगम को कार्रवाई करनी पड़ी। निगम आयुक्त राजीव मेहता ने कहा कि निगम क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। जो व्यक्ति ऐसा करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को गिराया जाएगा। जनता से अपील है कि यदि कहीं भी सरकारी जमीन पर कोई व्यक्ति अनाधिकृत तरीके से कब्जा कर निर्माण करे तो इसकी सूचना तुरंत नगर निगम को दें। ताकि इस पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed