{"_id":"5bc78373bdec226939027a52","slug":"111539801971-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 में से 10 कालेजों पर बेटियों के सिर सजा चौधर का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 में से 10 कालेजों पर बेटियों के सिर सजा चौधर का ताज
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। बुधवार को जिलेभर के 11 कॉलेजों में छात्र संघ के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। हालांकि, इस दौरान कड़ी सुरक्षा रही। कॉलेजों के बाहर पुलिस तैनात की गई और बाहरी युवकों को कॉलेज के अंदर नहीं जाने दिया गया। सुबह से लेकर दोपहर तक पहले मतदान प्रक्रिया चली और शाम को चार पदों के परिणाम जारी किए गए। चुनाव की खास बात ये रही कि कुल 11 कॉलेजों में से 10 कॉलेजों में प्रधानी की चौधर का ताज बेटियों के सिर पर सजा है। प्रधान बनने पर बेटियों ने खुशी जाहिर की और कहा कि वे विद्यार्थियों के हितों की लड़ाई लडे़ंगी। शहर के एक कालेज को छोड़कर सभी कालेजों में बोटियों ने बाजी मारी। पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय कालेज में जरूर गुरबाज सिंह प्रधान चुने गए। असंध के राजकीय कालेज में भी प्रवीन कुमार प्रधान बने।
बता दें कि बता दें जिले के 11 सरकारी व प्राइवेट कॉलेजों में 20997 के करीब विद्यार्थी हैं और इनमें से 246 उम्मीदवार मैदान में थे। बुधवार सुबह से कालेजों मेें चुनाव को लेकर चहल पहल रही। इस दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए। दयाल सिंह कालेज, खालसा कॉलेज, महिला कालेज, डीएवी कॉलेज और पंडित चिरंजीलाल पीजी कॉलेज के बाहर पुलिस तैनात रही। विद्यार्थियों को पहचान पत्र देखकर ही अंदर जाने दिया गया और बाहरी युवकों को कालेजों के पास भी नहीं फटकने दिया गया। सुबह से लेकर शाम तक चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। चुनाव परिणामों में एक तरफा बेटियों को वोट मिले। बेटियों की जीत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शहर के पंडित चिरंजीलाल शर्मा कालेज मेें ही लड़कों के हाथ चौधर लगी। यहां पर गुरबाज सिंह को प्रधान चुना गया, जबकि अन्य सभी कालेजों में लड़कियां ही प्रधान चुनी गई।
किस कॉलेज में किसको मिली चौधर
राजकीय महिला कॉलेज
प्रधान : मिनाक्षी, एमए म्यूजिक
उपप्रधान- दामिनी कुकरेजा बीकॉम
सहसचिव- पारूल गोयल बीएससी
डीएवी पीजी कॉलेज
प्रधान- काजल, एमकाम
उपप्रधान- अंकित, बीएमसी
सचिव- शंकर राणा, बीकॉम
सहसचिव- विशु, बीएससी
गुरुनानक खालसा कॉलेज
प्रधान : जसमीन कौर, बीकाम
उपप्रधान- शालु पाल, एमएससी
सचिव- सार्थक, बीए
सहसचिव- ट्व़िकल, एमकॉम
केवीए डीएवी महिला कॉलेज
प्रधान किरन मिढड़ा, एमकॉम
उपप्रधान- दीक्शा, एमएससी
सचिव- शिवानी, बीए
सहसचिव- शोभा, बीकॉम
दयाल सिंह कॉलेज
प्रधान :मानवी, बीए
उपप्रधान- कोसिंद्र राणा, बीकॉम
सचिव- समृति, बीएससी
सहसचिव- रिधिमा, एमएससी
पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महिला कॉलेज
प्रधान-गुरबाज
उपप्रधान- महिमा
सचिव- विक्रम सिंह
सहसचिव- दीपिका
असंध में आरती देवी बनी जीवन चानन महिला कॉलेज की प्रधान
असंध। शहर के दो कॉलेजों में छात्र संघ के लिए चुनाव करवाए गए। इसमें आरती को जीवन चानन कॉलेज की प्रधान और परवीन को राजकीय महाविद्यालय का प्रधान चुना गया। दोनों जगह शांतिपूर्ण मतदान हुआ। जेसी कॉलेज की प्राध्यापिका डॉक्टर रेखा बंसल ने बताया की उपप्रधान पद के लिए बीबीए तृतीय वर्ष की छात्रा अमनदीप कौर, सचिव पद के लिए परमिंद्र कौर और सहसचिव पद के लिए काजल देवी को चुना गया। कार्यकारी सदस्यों के लिए लिए छात्रा प्रभजोत कौर, हरप्रीत कौर, शिल्पा राणा, दीपाली बिंदल और तन्नू का चुनाव हुआ। इसके अलावा, छात्र संघ की कार्यकारिणी भी मनोनीत की गई। कॉलेज प्रिंसिपल एवम मैनेजमेंट द्वारा चुनी गए प्रधान सहित अन्य को बधाई भी दी। वहीं, राजकीय महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष के प्रवीन कुमार को प्रधान चुना गया। नीरू देवी को वाइस प्रेजीडेंट, नीरज शर्मा को सचिव, बीए संतोष को सह सचिव चुना गया। शिखा रानी और मयंक शर्मा को मेंबर चुना गया।