फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   लो परफोर्मेंस के लिए राजकीय प्राइमरी स्कूल मुखाली के जेबीटी अध्यापक जगदीश को एडीसी ने लगाई कड़ी फटकार

लो परफोर्मेंस के लिए राजकीय प्राइमरी स्कूल मुखाली के जेबीटी अध्यापक जगदीश को एडीसी ने लगाई कड़ी फटकार

Mon, 15 Oct 2018 11:39 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
लो परफोर्मेंस के लिए राजकीय प्राइमरी स्कूल मुखाली के जेबीटी अध्यापक जगदीश को एडीसी ने लगाई कड़ी फटकार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। अतिरिक्त उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में सक्षम हरियाणा शिक्षा योजना की समीक्षा के दौरान जिला के लो परफॉर्मेंस के लिए राजकीय प्राइमरी स्कूल मुखाली के जेबीटी अध्यापक जगदीश को फटकार लगाई और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित टीचर को स्पष्टीकरण जारी करें। अगर भविष्य में लो परफॉर्मेंस स्कूलों की स्थिती में सुधार नहीं आया तो टीचर स्वयं जिम्मेवार होंगे।
उन्होंने कहा कि 6 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चे का शिक्षा प्राप्त करना मौलिक अधिकार है। इसके लिए अध्यापक बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को भी जागरूक करें। अतिरिक्त उपायुक्त यादव ने कहा कि सक्षम हरियाणा शिक्षा योजना के तहत करनाल ब्लॉक सक्षम हो चुका है, नीलोखेड़ी ब्लॉक का जल्द ही परिणाम आने वाला है तथा आगामी अक्तूबर माह में ब्लॉक असंध, घरौंडा और निसिंग सक्षम बनने के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं। इंद्री ब्लॉक भी सक्षम होने के प्रयास में लगा हुआ है। संपूर्ण जिला को सक्षम बनाने के लिए अध्यापकों का सहयोग आवश्यक है जो स्टार अध्यापक हैं वे अपने-अपने ब्लॉक के लो परफॉर्मेंस स्कूलों का दौरा करके वहां के अध्यापकों को मोटिवेट करें। अध्यापकों को राष्ट्र निर्माता कहा जाता है और समाज में उनको बड़े ही सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है।
विज्ञापन

बैठक में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजपाल ने बताया कि असंध, घरौंडा, निसिंग ब्लॉक आगामी 25 अक्तूबर को सक्षम होने के लिए प्रयासरत है। संबंधित ब्लॉकों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सक्षम बनने के लिए हर प्रकार की गतिविधियां की जाएं। कमजोर बच्चों की अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर उनके पाठ्यक्रम के अनुसार टेस्ट लेते रहें, ताकि उनमें आत्मविश्वास बना रहे। उन्होंने बताया कि पिछली मेगा पीटीएम के अच्छे परिणाम रहे हैं, 80 से 85 प्रतिशत अभिभावक उपस्थित रहे, जिन्हें बच्चों की परफोर्मेंस के बारे में जानकारी दी गई थी। बैठक में एसडीएम करनाल नरेंद्र पाल मलिक, सीएमजीजीए साक्षी श्रीवास्तव, उप जिला शिक्षा अधिकारी सपना जैन, परमजीत चहल सभी खंड शिक्षा अधिकारी सहित, लो परफॉर्मेंस वाले स्कूल अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed