{"_id":"5bb3bbb6867a551e605c9034","slug":"111538505654-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित समाचार : स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-201","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित समाचार : स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-201
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018 (ग्रामीण) के परिणाम में करनाल जिले को देशभर में सातवां तथा उत्तरी क्षेत्र व राज्य में तीसरा स्थान आने पर जिला प्रशासन में खुशी का माहौल है। खास बात यह है कि परिणामों में प्रदेश के तीन जिले करनाल, रेवाड़ी व गुरुग्राम टॉप में हैं। भारत सरकार के स्वच्छता एवं पेयजल मंत्रालय द्वारा हरियाणा प्रदेश को देश के सबसे स्वच्छ राज्य का अवार्ड भी मिला।
जिले से गए प्रतिनिधियों में एडीसी निशांत कुमार यादव, डीपीएम राजकुमार संधू, सरपंच राजपाल व स्वच्छाग्राही रोहताश जोगी को दिल्ली में 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार की मंत्री उमा भारती ने सम्मानित किया। अतिरिक्त उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिले को यह गौरव 1 अगस्त से 31 अगस्त, 2018 तक चलाए गए स्वच्छ सर्वेक्षण सर्वे में तय मापदंडों में बेहतरीन कार्य करने के लिए दिया गया है। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिले में 28 जुलाई, 2018 को श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पुस्तक का विमोचन करके तथा स्वच्छता की शपथ दिलाकर जिला करनाल से स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण-2018 का शुभारंभ किया गया था।
आसान नहीं थी डगर : एडीसी
एडीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018 के तहत स्वच्छता सर्वे व आंकलन की डगर आसान नहीं थी। भारत सरकार द्वारा तय मापदंडों में करनाल 70 प्रतिशत कार्य में अव्वल रहा, लेकिन उसका 30 प्रतिशत प्राप्त करना भी चुनौतीपूर्ण कार्य था। जिला प्रशासन द्वारा इस संदर्भ में एक रणनीति तैयार की गई, जिसमें 14 बिंदुओं को चिह्नित किया गया। सबसे पहले गांवों में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018 के बैनर ग्राम सचिवालयों, पंचायत घरों, सरकारी भवनों की इमारतों पर लगवाए गए। इस दौरान जनवरी 2017 में खुले में शौच मुक्त का लक्ष्य हासिल करना, अगस्त 2017 में स्वच्छता पखवाड़े में अग्रणी स्थान हासिल करने, इसी कड़ी में ग्राम स्वराज अभियान में बेहतर प्रदर्शन और अब स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 में देशभर में अवार्ड मिलना मील का पत्थर साबित हुआ।