{"_id":"5babddd3867a557ebf6cc9c1","slug":"111537990099-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षित वार्डों को निकाला ड्रा, दस आरक्षित तो दस ओपन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षित वार्डों को निकाला ड्रा, दस आरक्षित तो दस ओपन
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। विकास सदन में बुधवार को आरक्षित वार्डों का ड्रा निकाला गया। इस बार 10 वार्डों को आरक्षित किया गया है और दस वार्डों को ओपन रखा गया है, जिसमें कोई भी व्यक्ति अपना हक अजमा सकता है। बता दें वार्ड आरक्षित करने की प्रक्रिया दोपहर को विकास सदन में एडीसी निशांत कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। क्योंकि कोरम पूरा करने के लिए निर्धारित तीन सदस्यों की संख्या पूरी हो गई थी। उस समय तक उपायुक्त की ओर से एडीसी, नगर निगम कमिश्नर व स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक के प्रतिनिधि के तौर पर पानीपत के इओ अरुण कुमार ने तीन सदस्यों का कोरम पूरा कर दिया गया। इसके बाद कमेटी की सदस्य निर्वतमान मेयर रेणू बाला गुप्ता, निवर्तमान सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, पूर्व पार्षद नरेंद्र पंडित, निवर्तमान पार्षद डिंपल रानी व गजे सिंह भी पहुंच गए। महज एक सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा ड्रा में नहीं पहुंचे। वीडियोग्राफी कराते हुए एडीसी ने ड्रा की प्रक्रिया शुरू करवाई। डिब्बे में पर्ची डालकर महिला आरक्षित वार्डों का ड्रा निकाला गया। महिला आरक्षित वार्ड के दौरान कइयों के चेहरे मुरझाए तो कइयों के खिल गए।
इन वार्डों को किया आरक्षित
सामान्य श्रेणी की महिलाओं के लिए वार्ड नंबर तीन, चार, आठ, 11 व 12 आरक्षित हो गया है। एससी श्रेणी की महिलाओं के लिए वार्ड नंबर छह व 16 आरक्षित हुआ है। इसके साथ ही एससी व बीसी श्रेणी के लिए आरक्षित हुए वार्ड के नामों की घोषणा की औपचारिकता भी पूरी कर ली गई। वार्ड नंबर एक, छह, 14 व 16 एससी श्रेणी के तहत आरक्षित हुए हैं, जबकि वार्ड नंबर 17 व 20 बीसी श्रेणी के लिए आरक्षित हुए हैं। इनसे अलग वार्ड 2,5,7,9,10,13,15,18,19,20 को ओपन रखा गया है।
एडीसी निशांत यादव ने कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ आरक्षित वार्डों को ड्रा निकाला गया है। इसकी वीडियोग्राफी करवाई गई है। एडहॉक कमेटी के सदस्यों के हस्ताक्षर भी आरक्षित हुए वार्डों की पर्ची करवाए गए हैं। वार्ड नंबर एक से संबंधित आपत्ति की बात उन्होंने सुनी है, लेकिन इस
विज्ञापन
संबंध में उनके पास कोई नहीं आया।