{"_id":"5b96bedb867a557ea274cebf","slug":"111536605915-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की मतदाता सूचियां तैयार, 17 सितंबर तक दे सकते हैं दावे व आपतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की मतदाता सूचियां तैयार, 17 सितंबर तक दे सकते हैं दावे व आपतियां
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। नगर निगम करनाल के निकट भविष्य में चुनावो की संभावना के दृष्टिगत मतदाता सूची तैयार कर दी गई हैं, जो आम जनता के अवलोकन के लिए भिन्न-भिन्न स्थानों पर उपलब्ध करवाई गई हैं। निगम आयुक्त राजीव मेहता ने इस सम्बंध में बताया कि वार्ड नंबर 1, 2, व 3 की मतदाता सूचियां आईटीआई. करनाल, वार्ड नंबर 4, 5 व 7 की मतदाता सूची मेरठ रोड स्थित जिला खाद्य आपूर्ति कार्यालय, वार्ड नंबर 6, 8 व 15 की सूचियां आरएस पब्लिक स्कूल मीरा घाटी चौक, वार्ड नंबर 9, 10 व 11 की मतदाता सूची हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यालय में, वार्ड नंबर 12, 13 व14 की सूची नगर निगम कार्यालय, वार्ड नंबर 16, 17, व 18 की सूची हांसी रोड स्थित एसपीएस स्कूल व वार्ड नंबर 19 व 20 की मतदाता सूची प्रेम नगर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अवलोकन के लिए उपलब्ध करवाई गई हैं। आयुक्त ने बताया कि उपरोक्त जगह पर कोई भी मतदाता जाकर सूचियों को देख सकता है। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को मतदाता सूचियों से संबंधित कोई शिकायत है, तो उसकी दावा या आपत्ति दिनांक 12 सितम्बर से 17 सितंबर 2018 तक सभी सबूतो सहित उपरोक्त स्थानों पर पूनरीक्षण अधिकारी के पास दर्ज करवा सकते हैं। निश्चित तिथि के उपरांत प्राप्त दावे या आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।