फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   बस में चढ़ रही महिलाके गले से तीन तोले सोने की चेन तोड़ ले गया बदमाश

बस में चढ़ रही महिलाके गले से तीन तोले सोने की चेन तोड़ ले गया बदमाश

Thu, 08 Feb 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
बस में चढ़ रही महिलाके  गले से तीन तोले सोने की चेन तोड़ ले गया बदमाश
लीड के साथ लगाएं
विज्ञापन

करनाल। बस स्टैंड पर बस में चढ़ते समय बदमाश एक महिला के गले से तीन तोले सोने की चेन तोड़कर फरार हो गया। महिला ने इसकी शिकायत तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में निसिंग निवासी अंगुरी देवी ने बताया कि वह किसी काम के लिए करनाल आई हुई थी। जब वह शाम को गांव वापस जाने के लिए निसिंग की बस में चढ़ी तो उस दौरान बस में काफी भीड़ थी। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति उसके गले से तीन तोले सोने की चेन तोड़ कर फरार हो गया। जब वह बस में सीट पर बैठी तो उसे पता चला की उसके गले में सोने की चेन ही नहीं है। इसकी सूचना उसने तुरंत अपने परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी।
बाक्स
शॉपिंग करने आई थी महिला, पर्स से दस हजार चोरी
करनाल। शहर के चौड़ा बाजार में शॉपिंग करने आई एक महिला के पर्स में कट मारकर एक जेबकतरा महिला के दस हजार रुपये लेकर फरार हो गया। महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला में सैनी कॉलोनी वासी रीना ने बताया कि घरेलू सामान लेने के लिए वह चौडा बाजार में गई। बाजार में जब वह सामान खरीद रही थी तो इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसके पर्स पर कट मार दिया और दस हजार रुपये व एक मोबाइल लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

बाक्स
दुकान के गल्ले से चुराए 2 लाख 28 हजार
करनाल। रेलवे रोड स्थित टिंबर मार्केट में एक टिंबर की दुकान से दो लाख 28 हजार रूपये चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिट्ठन मौहल्ला कलंदरी गेट निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि टिंबर मार्केट में महादेव टिंबर स्टोर से नाम से उसकी दुकान है। दोपहर को वह किसी काम से दुकान से बाहर गया था। जब वह 15 मिनट बाद दुकान में वापस आया तो दुकान के गल्ले में रखे दो लाख 28 हजार 400 रुपये गायब मिले। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed