फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ओडीएफ की समीक्षा को एडीसी ने बुलाई बैठक, पांच अधिकारियों को नोटिस

ओडीएफ की समीक्षा को एडीसी ने बुलाई बैठक, पांच अधिकारियों को नोटिस

Fri, 11 Aug 2017 10:40 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
ओडीएफ की समीक्षा को एडीसी ने बुलाई बैठक, पांच अधिकारियों को नोटिस
करनाल। अतिरिक्त उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने शुक्रवार को विकास सदन में शहरी क्षेत्र में चल रहे ओडीएफ कार्य की समीक्षा की और कहा कि आगामी 25 अगस्त तक नगरपालिकाओं के हर वार्ड को खुले में शौचमुक्त बनाएं यानि ओडीएफ करें। उन्होंने नगरपालिका सचिवों को निर्देश दिए कि वार्डों को ओडीएफ करने के लिए संबंधित एमसी का सहयोग लिया जाए और निजी तौर पर वार्डों का दौरा करके लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करें। इस दौरान बैठक में नहीं आने पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए। इनमें घरौंडा से पीडब्ल्यूडी, जनस्वास्थ्य विभाग व पंचायती राज के एसडीओ तथा तरावड़ी से एसएमओ व बिजली निगम के एसडीओ का नाम शामिल है। एडीसी ने नगरपालिकाओं के वार्डों की समीक्षा करते हुए प्रत्येेक नोडल अधिकारी, नगरपालिका सचिव, मोटीवेटरों से जानकारी ली और कहा कि शेष वार्डों को जल्द से जल्द ओडीएफ करवाने का भरसक प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जिले का ग्रामीण क्षेत्र पूर्ण रूप से ओडीएफ हो चुका है, शहरी क्षेत्रों को भी ओडीएफ करके गौरवित महसूस करें। बैठक मेें निसिंग, इंद्री, असंध, नीलोखेड़ी के नगरपालिका सचिवों ने बताया कि हमारे तीन-तीन वार्ड तथा तरावड़ी व घरौंडा में चार-चार वार्ड ओडीएफ होने शेष हैं, इनमें अधिकांश लोगों को जागरूक किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed