फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   फांसी लगाकर डॉक्टर की मां ने दी जान

फांसी लगाकर डॉक्टर की मां ने दी जान

Thu, 15 Jun 2017 11:20 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
फांसी लगाकर डॉक्टर की मां ने दी जान
करनाल। महाबीर दल अस्पताल में एक डॉक्टर की माता ने संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल के क्वार्टर में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। इसी के साथ एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

महाबीर दस अस्पताल के मेडिसिन विभाग में कार्यरत डॉ. लव शर्मा अस्पताल के क्वार्टर नं.5 में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वीरवार को वह ड्यूटी थे मां सरला देवी घर पर थी। हर रोज की तरह घर में ताला लगा चाबी देकर सेक्टर 13 में अपने ब्यूटी पार्लर चली जाया करती थीं। लेकिन वीरवार को वह घर पर ही थी। दोपहर को जब सफाई करने वाली संतोष क्वार्टर पर पहुंची और उसने घर में जाकर देखा तो एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। संतोष ने इसकी जानकारी उसे दी। जब दोपहर डेढ़ बजे उसने घर जाकर देखा तो कमरे की अंदर से कुंडी लगी हुई थी। काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खोला गया तो उसने दरवाजे को धक्का मारकर कुंडी तोड़ी। जब कमरे में अंदर जाकर देखा तो उसकी माता सरला देवी (56) लेंटर में लगी कुंडे से चुन्नी का फंदा लगाकर लटकी हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। वहीं एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। आईओ जयपाल ने बताया कि डॉक्टर की मां ने आत्महत्या कर की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed