फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   11 samples taken on Diwali failed, no action taken

Karnal News: दिवाली पर लिए 11 नमूने फेल हुए, कार्रवाई शून्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
11 samples taken on Diwali failed, no action taken
राम सारस्वत
विज्ञापन


करनाल। बाजारों में होली की रौनक है। मिठाइयों और डेयरी उत्पादों की बिक्री बढ़ी है। गत वर्ष खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लिए गए खाद्य पदार्थों के 11 नमूने लैब में हुए जांच में असुरक्षित साबित पाए गए थे। नमूनों के फेल होने के बावजूद अब तक किसी पर कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकी। वजह है जिले में नामित अधिकारी (डीओ) की तैनाती न होना।

31 जनवरी को डीओ सुभाष के सेवानिवृत्त होने के बाद से नई नियुक्ति नहीं हो पाई है। ऐसे में विभाग की कार्रवाई प्रक्रिया अधर में लटक गई है। कुल मिलाकर 40 सैंपल लिए गए जिनमें से 11 नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे उत्पाद सीधे तौर पर उपभोक्ताओं की सेहत पर असर डाल सकते हैं, खासकर बच्चों और बुजुर्गों पर।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. कपिला ने स्वीकार किया कि डीओ की अनुपस्थिति में कानूनी कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही। नियमों के अनुसार सैंपल लेने के बाद नोटिस जब्ती अभियोजन और दंडात्मक प्रक्रिया डीओ की स्वीकृति से ही आगे बढ़ती है। वर्तमान में विभाग सर्विलांस सैंपल ले रहा है लेकिन यदि इनमें से कोई नमूना असुरक्षित भी पाया जाता है तो उसके आधार पर सीधी कानूनी कार्रवाई संभव नहीं है। डीओ की तैनाती होते ही लंबित मामलों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

शहर में लैब, फिर भी जांच बाहर

करनाल में फूड सेफ्टी प्रयोगशाला मौजूद है और हरियाणा के कई जिलों के सैंपल यहां जांचे जाते हैं। इसके बावजूद करनाल के अनेक सैंपल चंडीगढ़ भेजे जाते हैं। इससे रिपोर्ट आने में समय लगता है।


---

क्या कहता है नियम?
खाद्य सुरक्षा नियमों के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी स्वतंत्र रूप से सैंपल ले सकते हैं, बशर्ते निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाए। नमूना लेने, सील करने, पंचनामा तैयार करने और लैब भेजने के बाद उसकी सूचना डीओ को देना अनिवार्य है। अभियोजन की कार्रवाई डीओ स्तर से ही आगे बढ़ती है। वर्तमान में यही कड़ी गायब है। नतीजा फेल सैंपल होने के बावजूद दंडात्मक कार्रवाई संभव नहीं है।


------

मिठाई के तीन नमूने हुए थे फेल

सामग्री
नमूने लिए फेल
दूध उत्पाद 13

6
खाने का तेल 1

1

मिठाई

22 3

खाने की चीजें
4

1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed