{"_id":"608486658ebc3ec0be01ec2e","slug":"11-died-by-corona-577-new-case-arrived-karnal-news-knl68131750","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे ज्यादा 11 चिताएं जलीं, 577 नए केस आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे ज्यादा 11 चिताएं जलीं, 577 नए केस आए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को भी कोरोना के 577 नए मामले आए वहीं 5 लोगों की जान चली गई है। बलड़ी बाईपास श्मशान घाट पर शनिवार को सबसे ज्यादा 11 चिताएं जलीं जिनमें पांच दिल्ली के रहने वाले हैं। जिले में अब तक 220 लोगों की जान कोरोना के कारण गई है। उधर ऑक्सीजन की कमी के कारण दिल्ली के मरीज करनाल के प्राइवेट अस्पतालों में दाखिल हो रहे हैं जिसमें एक महिला सहित पांच लोगों ने शनिवार को दम तोड़ दिया। उनका अंतिम संस्कार करनाल के बलड़ी बाईपास पर ही किया गया। जिन लोगों की चिता जली उनमें मॉडल टाउन निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग, सेक्टर 8 निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, महावीर कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय महिला, गांव रांवर निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति, गांव रायपुर जाटान निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति, डीसी कॉलोनी निवास शामिल हैं, इससे अलग 38 वर्षीय महिला सहित पांच व्यक्ति दिल्ली के रहने वाले थे। शनिवार को 2833 सैंपलों की जांच की गई थी। 319 मरीज ठीक होकर घर भी गए हैं।
दो डॉक्टरों सहित 33 विद्यार्थी पॉजिटिव
कोरोना पॉजिटिव केसों में 33 विद्यार्थी, अध्यापक, दो डॉक्टर, एनडीआरआई का एक साइंटिस्ट, 4 साल का बच्चा, 3 बैंक कर्मचारी, स्टाफ नर्स और 50 के करीब हाउस वाइफ शामिल हैं। अधिकतर व्यक्ति सैंपल के दौरान भरने वाले फॉर्म में अपना व्यवसाय नहीं भर रहे जिस कारण पूरी जानकारी नहीं मिल रही है।
गीता कॉलोनी के इंद्रमोहन की दिल्ली में गई जान
शुक्रवार को दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण मरने वाले 20 से 25 लोगों में करनाल के गीता कॉलोनी निवासी इंद्रमोहन भी शामिल थे। परिवार के लोगों ने बताया कि एक महीने से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। 5 अप्रैल को वह दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में उन्हें लेकर गए। वहां शुक्रवार को पता लगा कि 2 घंटे के लिए ऑक्सीजन बंद हो गई, इस दौरान इंद्रमोहन की भी जान चली गई। परिवार के लोगों ने रोते हुए कहा कि यह सरकार किसी काम की नहीं है।
विज्ञापन
11 हजार लीटर प्रतिदिन ऑक्सीजन की खपत, 15000 का स्टॉक
जिले में प्रतिदिन 11 हजार लीटर के करीब ऑक्सीजन की खपत है। जिसमें करीब 6000 लीटर मेडिकल कॉलेज में खपत होती है इससे अलग अन्य प्राइवेट अस्पतालों में जाती है। डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि करनाल में शनिवार को 15 हजार लीटर ऑक्सीजन का एक टैंकर पहुंच चुका है, साथ ही देर शाम तक पानीपत से भी 6 से 7 लीटर ऑक्सीजन करनाल में पहुंच जाएगी। वहीं कल के लिए रुड़की में ऑक्सीजन के लिए टैंकर भेजा गया है।
ऑक्सीजन प्लांट व गोदाम पर पुलिस का पहरा
देश में ऑक्सीजन की मांग बढ़ती जा रही है। ऐसे में करनाल जिले में ऑक्सीजन प्लांट व गोदामों पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। मेडिकल कॉलेज में जिस जगह पर ऑक्सीजन सिलिंडर रखे हैं। वहां पर पुलिस की एक टीम लगाई गई है। साथ ही करनाल में आने वाले ऑक्सीजन से भरे टैंकर के साथ भी पुलिस सुरक्षा रहती है।
अभी तक के हालात
सैंपल लिए 304484
नेगेटिव 277368
पॉजिटिव 22890
ठीक हुए 18352
एक्टिव 4318
मौत 220