फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   11.34 lakh froud by agreement

फर्जी एग्रीमेंट करा 11.34 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
11.34 lakh froud by agreement
प्रेम नगर निवासी एक व्यक्ति के साथ जाली इकरारनामा तैयार कर प्लाट के नाम पर 11.34 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार नीलोखेड़ी प्रॉपर्टी डीलर, विमल निवासी करनाल, रणजीत सिंह, जस्सो आदि के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुलतान सिंह निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि रणजीत सिंह उसका जानकार है। 2014 में उसने रणजीत सिंह को कहा था कि उसे प्लाट चाहिये। उसने प्रॉपर्टी डीलर अशोक व विमल से उसकी मुलाकात कराई। उन्होंने फुसगढ़ में एक बना हुआ मकान उसे दिखाया। उस मकान का इकरारनामा दस लाख में हो गया। इसके बाद उन्होंने कहा कि उस मकान को उसका भाई बेचने नहीं दे रहा तो आपको फुसगढ़ में दूसरा प्लाटा दिला दूंगा। आरोपियों ने एक प्लॉट दिखाया-कहा कि पहले वाले दस लाख रुपये वह प्लाट धारक को दे दें। इससे अलग 1.34 लाख रुपये आरोपियों ने ले लिये। लेकिन जब वह प्लॉट पर गया तो वहां मौजूद व्यक्ति ने बताया कि यह प्लॉट उसका है। आरोपियों ने 11.34 लाख रुपये ठग लिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed