{"_id":"5ca3bd3fbdec22146325aa7d","slug":"101554234687-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह स्पा सेंटरों की आड़ में वैश्यवृति का धंधा, 27 युवक-युवतियां गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह स्पा सेंटरों की आड़ में वैश्यवृति का धंधा, 27 युवक-युवतियां गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। सीएम सिटी के सेक्टर-12 स्थित सुपर मॉल, हर्षा केथ्रीसी मॉल व मुगल कैनाल में चल रहे छह स्पा सेंटरों पर छापा माराकर पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में 27 युवक-युवतियों को पकड़ लिया है। इनमें 16 लड़कियां और 11 लड़के शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से मॉल व आस पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
हेड क्वाटर डीएसपी विरेंद्र सैनी ने बताया कि कई दिनों से शिकायतें आ रहीं थीं कि शहर में कुछ स्थानों पर स्पा सेंटरों की आड़ में वेश्यावृति का धंधा होता है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने सिटी थाना, सिविल लाइन थाना, सदर थाना, तरावड़ी थाना, हाईवे थाना और सिटी ट्रैफिक प्रभारियों की छह टीमों का गठन किया। इन सभी टीमों को सिविल ड्रेस में अलग-अलग जगहों पर छापा मारने के लिए रवाना किया। पुलिस की टीम ने सुपर मॉल में चल रहे स्पा सेंटरों पर पहले छापा मारा, इसके साथ ही दूसरी टीमों ने केथ्रीसी मॉल के स्पा सेंटरों पर और साथ ही मुगल कैनाल के स्पा सेंटरों पर छापा मारा। टीमों को देखकर स्पा सेंटरों में हड़कंप मच गया और युवक और युवतियां इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने इन सभी छह स्पा सेंटरों से 16 लड़कियों और 11 लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से अधिकतर युवक बड़े घरों के हैं। अधिकृत युवक मौके से फरार भी हो गए, जिनके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
लघु सचिवालय के सामने कई सालों से चले रहे थे ये स्पा सेंटर
सुपर और केथ्रीसी ये दोनों मॉल लघु सचिवालय के सामने हैं, इन दोनों मॉलों में तीन से चार स्पा सेंटर हैं, जो कई सालों से चल रहे हैं। लघु सचिवालय में डीसी सहित एसपी भी बैठते हैं, ऐसे में प्रशासन की नाक तले ही यह धंधा चल रहा था। लोगों को कहना है कि पुलिस इतने सालों में अभी क्यों जागी, पहले ये कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
विज्ञापन
एसपी के निर्देश पर छह इंस्पेक्टरों की टीम बनाई गई थी और सभी टीमों ने अलग-अलग जगहों के स्पा सेंटरों पर छापा मारा, जिसमें 27 युवक और युवती पकड़े गए हैं जो आपत्तिजनक स्थिति में थे। विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर इन सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
-विरेंद्र सैनी, हेड क्वाटर डीएसपी।