फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पांचवीं मिनी मैराथन में घरौंडा के तीन खिलाड़ियों ने जीते मेडल

पांचवीं मिनी मैराथन में घरौंडा के तीन खिलाड़ियों ने जीते मेडल

Tue, 05 Feb 2019 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
पांचवीं मिनी मैराथन में घरौंडा के तीन खिलाड़ियों ने जीते मेडल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। कुरुक्षेत्र के बापड़ा में हुई पांचवीं मिनी मैराथन में कस्बे के तीन खिलाड़ियों ने गोल्ड, सिल्वर व ब्रांज मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस ओपन मैराथन में रायपुर जाटान गांव की धाविका संजू चहल ने गोल्ड मेडल, बीजना गांव के रवि कुमार ने सिल्वर मेडल और बसताड़ा गांव के साहित ने ब्रांज मेडल जीता है। तीनों खिलाड़ियों के कोच सतीश लाठर ने खिलाड़ियों की इस जीत पर बधाई दी है।

बीती तीन फरवरी को कुरुक्षेत्र के गांव बापडा स्थित राजकीय उच्च विद्यालय के स्पोर्ट्स ग्राउंड में दी पांचवीं बापडा मिनी मैराथन करवाई गई। मैराथन में हरियाणा व यूपी के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। मिनी मैराथन में महिला वर्ग के लिए पांच किलोमीटर व पुरुष वर्ग के लिए 10 किलोमीटर की दौड़ रखी गई। महिला वर्ग में रायपुर जाटान गांव की साढ़े 19 वर्षीय हरियाणा की स्टेट चैंपियन संजू चहल पुत्री रामनिवास ने हिस्सा लिया। पांच किलोमीटर की इस मैराथन को संजू ने महज 16 मिनट 50 सेकेंड में पूरा कर गोल्ड मेडल जीता। वहीं ओपन पुरुष वर्ग मैराथन में बीजना गांव के 19 वर्षीय रवि कुमार व बसताड़ा गांव के 20 वर्षीय साहिल दौड़े। 10 किलोमीटर की इस दूरी को रवि कुमार ने 31 मिनट 56 सेकेंड में तय कर दूसरा स्थान व साहिल कुमार ने इसी दूरी को 32 मिनट में कंपलीट कर तीसरा स्थान हासिल किया। बता दें कि रवि समालखा गांव के एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है और साहिल करनाल के सरकारी कॉलेज में बीए फाइनल का छात्र है। जबकि संजू ने राइजिंग सन स्कूल से 12वीं कक्षा पास की है। खिलाड़ियों का कहना है कि वे बसताड़ा स्टेडियम में कोच सतीश लाठर के नेतृत्व में दौड़ की प्रैक्टिस करते हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि वे अपने क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना चाहते हैं और इसके लिए वे निरंतर तैयारी कर रहे हैं। वहीं, कोच सतीश लाठर का कहना है कि वे बच्चों को अंतरराष्ट्रीय खेलों की तर्ज पर तैयारी करवा रहे हैं, ताकि नेशनल और इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी हिस्सा लें और अपने देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed