फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल विश्वविद्यालय कुटेल का 12 फरवरी को कुरुक्षेत्र से करेंगे प्रधानमंत्री शिलान्यास

पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल विश्वविद्यालय कुटेल का 12 फरवरी को कुरुक्षेत्र से करेंगे प्रधानमंत्री शिलान्यास

Tue, 05 Feb 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल विश्वविद्यालय कुटेल का 12 फरवरी को कुरुक्षेत्र से करेंगे प्रधानमंत्री शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। कुरूक्षेत्र से 12 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करनाल की दो परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल विश्वविद्यालय कुटेल और बाईपास का विस्तारीकरण शामिल है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर विश्वविद्यालय परिसर में भी शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसका कुरूक्षेत्र से सीधा प्रसारण देख सकेंगे।
इसके लिए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें जिम्मेवारी सौंपी। उपायुक्त ने सोमवार को कैंप ऑफिस में प्रधानमंत्री द्वारा करनाल की दो परियोजनाओं के शिलान्यास संबंधी अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को प्रधानमंत्री कुरुक्षेत्र में स्वच्छ शक्ति कार्यक्रम के माध्यम से करनाल की दो परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे, जिनमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल विश्वविद्यालय कुटेल और बाईपास का विस्तारीकरण शामिल है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों लोग शामिल होंगे जोकि कुरुक्षेत्र में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को बड़ी स्क्रीन के माध्यम से देख सकेंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बाद घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण की देखरेख में स्थानीय नेताओं की जनसभा आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए बड़े-बड़े होर्डिंग्स और बैनर लगाए जाएंगे व कार्यक्रम के दिन सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त निशांत यादव, घरौंडा के एसडीएम मो. इमरान रजा, अधीक्षक अभियंता पीडब्ल्यूडी विजेन्द्र जाखड़ और पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल के अधीक्षक अभियंता सहित डीआईओ महीपाल सीकरी, एडीआईओ परविंद्र सिंह और पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता व कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के सीनियर एओ जितेन्द्र कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed