{"_id":"5c58902ebdec2213dd6db445","slug":"101549307950-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बसों के रूट बढ़ाने को लेकर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी बसों के रूट बढ़ाने को लेकर जताया रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। ऑल हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी की बैठक करनाल बस स्टैंड परिसर में हुई। बैठक में टीएम द्वारा निजी बस संचालकों के साथ मिलीभगत करके प्राइवेट बसों के रूट बढ़ाए जाने और सरकारी बसों के रूट कम करने को लेकर रोष जताया गया।
बैठक में कहा गया कि निजी बसों को फायदा पहुंचाने के लिए यातायात प्रबंधक ने रोडवेज की बसें जो करनाल से लाडवा की ओर चलती थीं उनकी रोटेशन तोड़कर लोकल मार्ग की सभी बसें बंद कर दी हैं। दोपहर 2.30 बजे से शाम छह बजे तक कोई लोकल बस नहीं चलती, इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
करनाल महाप्रबंधक का तबादला होने के बाद टीएम मनमर्जी करके विभाग और सरकार को नुकसान पहुंचा रहा है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि करनाल से असंध, ढांड, पूंडरी और बड़ौली मार्गों पर सरकारी बसों की संख्या कम कर दी गई है। निजी बस चालक पास होने के बावजूद छात्र-छात्राओं को बस में नहीं बिठाते। ऑल हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी की ओर से टीएम पर भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के आरोप भी लगाए गए हैं। कमेटी ने यातायात प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। करनाल से टीएम का तबादला किया जाए। अगर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो कर्मचारी यूनियन प्रदर्शन करेंगी। करनाल आगार की आय 18 से 20 लाख रुपये होती थी, जोकि अब 10 से 11 लाख रुपये रह गई है। कमेटी का कहना है कि टीएम को करनाल में नौ वर्ष हो चुके हैं, जबकि सरकार की हिदायत के अनुसार कोई भी अधिकारी तीन वर्ष से ज्यादा एक ही स्थान पर ड्यूटी नहीं कर सकता। इस अवसर पर प्रधान सुखविंद्र सिंह, प्रधान कालाराम, प्रधान कृपाल सिंह व प्रधान वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।